Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तारीफां गाने पर किया डांस हुई ट्रोल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तारीफां गाने पर किया डांस हुई ट्रोल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
स्वरा-भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी अपने बेबाक बोल की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. बीते दिनों कंगना रनौत संग अपनी ट्विटर वार के चलते स्वरा लगातार सुर्खियों में थीं.

इसके अलावा स्वरा अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. अब हाल ही में स्वरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि वह बिना किसी वजह के खुश रहना और अकेले पार्टी करना भी बखूबी जानती हैं.

इस वीडियो में स्वरा अपनी मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ के गाने ‘तारीफां’ पर अकेले ही जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो के साथ स्वरा ने कैप्शन में लिखा है ये हमारी आफ्टर पार्टी है. अकेली आफ्टर पार्टी! ऐंवइ कोई रीजन ना होना अच्छा रीजन है.वीडियो में स्वरा ग्रीन साड़ी और ब्लैक ब्लाउज में नजर आ रही हैं.

swara bhasker, swara bhasker news in hindi

लेकिन, स्वरा का यह अवतार सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आ रहा है. वीडियो में स्वरा काफी सेंशुअस दिख रही हैं. ऐसे में कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने उनके डांस को भद्दा बताया है तो कई ने जंगली. हालांकि, कुछ ऐसे भी लोग हैं जिन्हें स्वरा का ये अवतार पसंद आ रहा है

कई यूजर्स ने स्वरा की बेबाकी की तारीफ करते हुए इस वीडियो में उनके अंदाज को भी खास बताया है. हालांकि, स्वरा आए दिन ही अपने पोस्ट से साबित कर देती हैं कि उन्हें ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता. स्वरा ने सुबह-सुबह ये वीडियो पोस्ट किया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकार ने 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म किए नोटिफाई, प्रोसेस में नहीं हुआ कोई परिवर्तन
Next: UMANG ऐप के जरिये घर बैठे चेक कर सकते हैं PF Claim Status, जानिए पूरा प्रोसेस

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.