Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सरकार ने 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म किए नोटिफाई, प्रोसेस में नहीं हुआ कोई परिवर्तन
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सरकार ने 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म किए नोटिफाई, प्रोसेस में नहीं हुआ कोई परिवर्तन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए फॉर्म अधिसूचित कर दिये हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया गया कि कोविड महामारी संकट को देखते हुए और करदाताओं के लिए चीजों को आसान बनाने के लिए पिछले साल के आईटीआर (आयकर रिटर्न) फॉर्म की तुलना में कोई जरूरी बदलाव नहीं किए गए हैं। सीबीडीटी के अनुसार आयकर कानून, 1961 में संशोधन के कारण केवल कुछ न्यूनतम बदलाव किए गये हैं।

नया वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से शुरू हो चुका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021 पेश करते हुए आयकर नियमों में बदलाव की घोषणा की थी। ये बदलाव कल से यानी 1 अप्रैल 2021 से लागू ह चुके हैं।

व्यक्तिगत करदाताओं को पहले से भरे हुए आयकर रिटर्न (ITR) दिए जाएंगे। करदाता के लिए अनुपालन को आसान बनाने के लिए, पहले से ही आयकर रिटर्न में वेतन आय, टीडीएस, कर भुगतान आदि का विवरण पहले से भरा हुआ है। इस कदम का उद्देश्य रिटर्न दाखिल करने में ढील देना है।

75 की उम्र से ज्यादे वाले बुजुर्ग पेंशनधारकों को इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने से छूट दी गई है। यह सुविधा केवल उन्हें मिलेगी जिनका आय स्रोत पेंशन व इसपर मिलने वाला ब्याज है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत
Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने तारीफां गाने पर किया डांस हुई ट्रोल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.