Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के संचालन के संबंध में निर्णय स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिए जाएंगे
  • देश
  • राज्य
  • साहित्य

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के संचालन के संबंध में निर्णय स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिए जाएंगे

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
30_03_2021-coronavirus_update_1_21509605

उत्तर प्रदेश की अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा श्रीमती मोनिका एस गर्ग ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत माह अप्रैल में प्रदेश के विश्वविद्यालयों

महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों के संचालन के विषय में निर्णय संबंधित कुलपति की संस्तुति पर जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिए जाएंगे ।

उन्होंने बताया कि यदि स्थानीय परिस्थितियों के दृष्टिगत कुलपति एवं जिलाधिकारी द्वारा किसी शिक्षण संस्थान को किसी अवधि के लिए भौतिक रूप से बंद करने का निर्णय लिया जाता है तो स्थानीय स्तर पर निर्धारित अवधि में कक्षाएं एवं शिक्षण कार्य संस्थान परिसर में न होकर ऑनलाइन संचालित किए जाएंगे ।

  अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जिन संस्थानों में परीक्षाएं अथवा प्रयोगात्मक परीक्षाएं गतिमान हैं वहां पर निर्धारित समय सारणी के अनुसार परीक्षाएं यथावत संचालित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल यथा – मास्क, शारीरिक दूरी बनाए रखना, परिसर का सैनिटाइजेशन एवं अन्य दिशा- निर्देशों का सदैव कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा ।

विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान को परीक्षा की हर पाली से पूर्व सैनिटाइज भी किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: IPL 2021 से पहले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने RCB की टीम को लेकर दिया यह बयान
Next: अवैध मदिरा के सम्बन्ध में सूचना देने हेतु आबकारी विभाग द्वारा जारी किये गये टोल फ्री एवं व्हाट्सऐप नम्बर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 48 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 52 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.