Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • IPL 2021 से पहले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने RCB की टीम को लेकर दिया यह बयान
  • खेल
  • देश

IPL 2021 से पहले विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने RCB की टीम को लेकर दिया यह बयान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
ipl-2021-rcb-aaron-finch-31

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) की देश में वापसी होते हुए देखते हुए ‘उत्साहित’ हैं, क्योंकि टूर्नामेंट के 13 वें संस्करण को संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना वायरस महामारी के कारण आयोजित किया गया था। कोहली इस साल कैश-रिच लीग में आरसीबी की ओर से चीजों को लेकर आशान्वित हैं, क्योंकि टीम इस बार थोड़ी मजबूत और अलग लग रही है।

RCB के ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई वीडियो में विराट कोहली को ये कहते हुए सुना जा सकता है, “यह असली लगता है। ईमानदारी से कहूं ते यह महसूस नहीं होता है कि हम बहुत लंबे समय के लिए चले गए थे, क्योंकि बीच में बहुत क्रिकेट था, लेकिन हां बहुत उत्साहित हैं कि हम फिर से भारत में खेल रहे हैं। हालांकि, एक अलग तरीके से, एक अलग सेटिंग में। मैं बहुत आशावादी हूं और हां मुझे इस समय अच्छा लग रहा है।”

आरसीबी के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स अभी भी उस गति को महसूस कर सकते हैं, जो उनकी टीम ने यूएई में आइपीएल के 13 वें संस्करण में प्राप्त किया था। आरसीबी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9 अप्रैल को चेन्नई में आइपीएल 2021 का आगाज मैच खेलने के लिए तैयार है और डिविलियर्स को लगता है कि टीम पिछले साल के टूर्नामेंट से जीत की रफ्तार पर जा सकती है। आरसीबी ने पिछले साल अच्छी क्रिकेट खेली थी, लेकिन टीम प्लेऑफ के बाद बाहर हो गई थी।

डिविलियर्स ने कहा, “यह एक लंबी यात्रा थी। आरसीबी के साथ वापस आकर बहुत खुशी हो रही है, ऐसा लगता है कि कल ही हमने आइपीएल खत्म किया है। मुझे लगता है कि हमारे पास पिछले टूर्नामेंट से गति है और हम इसका फायदा उठाएंगे। कुछ नए और कुछ पुराने नाम टीम के साथ जुड़े हैं, जिन्हें लोग जानते हैं। डैन (क्रिस्चियन) आरसीबी के साथ पहले भी रहे हैं, लेकिन मैक्सी (ग्लेन मैक्सवेल) पहली बार टीम के साथ होंगे।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2600 नये मामले आये
Next: कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के संचालन के संबंध में निर्णय स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिए जाएंगे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 51 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.