Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अवैध मदिरा के सम्बन्ध में सूचना देने हेतु आबकारी विभाग द्वारा जारी किये गये टोल फ्री एवं व्हाट्सऐप नम्बर
  • क्राइम
  • देश

अवैध मदिरा के सम्बन्ध में सूचना देने हेतु आबकारी विभाग द्वारा जारी किये गये टोल फ्री एवं व्हाट्सऐप नम्बर

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
wineexpensiveinuk

अपर मुख्य सचिव आबकारी श्री संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा अवगत कराया गया है कि आबकारी मुख्यालय, प्रयागराज में एक कन्ट्रोल रूम स्थायपित किया गया है जो 20 मार्च, 2021 से 24×7 क्रियाशील है।

विभाग द्वारा टोल फ्री नम्बर 18001805331 एवं व्हाट्सएप नम्बर 9454466019 जारी किया गया है जिस पर आम लोगों द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के सम्बन्ध में सूचना/शिकायत उपलब्ध कराई जा सकती है।

कन्ट्रोल रूम में अब तक कुल 55 शिकायतें/सूचनायें प्राप्त हुई हैं, जिसमें से 45 मामलों का त्वरित निस्तारण कराया गया।

कन्ट्रोल रूम पर प्राप्त 4 शिकायतों पर कार्यवाही कराते हुए जनपद लखनऊ में एक व्यक्ति को अवैध रूप से बिक्री करते हुए 30 पौव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त सूचनाओं के आधार पर जनपद खीरी में दबिश कराये जाने पर 05 अभियोग पंजीकृत कराते हुए कुल 75 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया तथा 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार जनपद उन्नाव में 15 ली0 कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

होली त्योहार एवं पंचायत चुनाव के दृष्टिगत आबकारी विभाग द्वारा पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से दिनांक 22 से 31 मार्च, 2021 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान प्रदेश में कुल 1928 अभियोग दर्ज किये गये, जिसमें 77,735 ली0 अवैध मदिरा बरामद की गयी।

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 772 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त 44 वाहनों को पकड़ा गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों के संचालन के संबंध में निर्णय स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिए जाएंगे
Next: बैकुंठ धाम भैसाकुंड व नगर निगम गुलालाघाट के अन्त्येष्टि स्थलों पर करोड़ों की धनराशि से होगा विकास कार्य : आशुतोष टंडन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.