Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बैकुंठ धाम भैसाकुंड व नगर निगम गुलालाघाट के अन्त्येष्टि स्थलों पर करोड़ों की धनराशि से होगा विकास कार्य : आशुतोष टंडन
  • देश
  • मुख्य समाचार

बैकुंठ धाम भैसाकुंड व नगर निगम गुलालाघाट के अन्त्येष्टि स्थलों पर करोड़ों की धनराशि से होगा विकास कार्य : आशुतोष टंडन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
dddd_6775495_835x547-m

नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टंडन ने कहा है कि राजधानी लखनऊ में अन्त्येष्टि स्थलों का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य किये जाएंगे।

इसके लिए 830.72 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई जिससे ये कार्य किया जाएगा। इसमें बैकुंठ धाम (भैसाकुंड) , बैकुंठ धाम (वीआईपी रोड आलमबाग) व  नगर निगम गुलालाघाट के शवदाह गृह शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन सभी अन्त्येष्टि स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए भी निर्माण कराया जाना है, इसके बजट की पहली किश्त स्वीकृत कर दी गई है। इन सभी अन्त्येष्टि स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए विकास व सौंदर्यीकरण के कार्य नगर विकास विभाग की ओर से करवाएं जाएंगे।

श्री टंडन ने बताया कि बैकुंठ धाम भैसाकुंड पर विद्युत शवदाह बनाया जायेगा, इसके अलावा एक और अतिरिक्त रोड पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा। और अन्य जनसुविधा विकास कार्य भी कराये जाएंगे।

इस निर्माण कार्य के लिए 445.81 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसकी प्रथम किश्त 222.905 लाख रूपये अवमुक्त की गई है। वीआईपी रोड आलमबाग स्थित बैकुंठ धाम में अन्त्येष्टि स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

इसके लिए 189.21 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 94.605 लाख रुपये अवमुक्त किए गए हैं। नगर निगम गुलालाघाट के शमशान घाट में भी विकास कार्य किया जाएगा।

इसके लिए 195.70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे अन्त्येष्टि स्थल में निर्माण व विकास कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए पहली किस्त 97.85 लाख रुपये अवमुक्त किए जा चुके हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अवैध मदिरा के सम्बन्ध में सूचना देने हेतु आबकारी विभाग द्वारा जारी किये गये टोल फ्री एवं व्हाट्सऐप नम्बर
Next: उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने डाॅ0 हेडगेवार की जयन्ती पर किया उन्हंे नमन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.