Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CM योगी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद करने का दिया निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

CM योगी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद करने का दिया निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (27)

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से गति पकड़ चुका है। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसकी गंभीरता को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर कोर टीम (टीम-11) के साथ कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी तथा डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी अन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थे।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि इस दौरान शिक्षकों का स्कूलों में आना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अधिकारी तय करें कि कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के स्कूल में आगमन के दौरान स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल का सख़्ती से पालन हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने में जरा भी संकोच न करें।

होली के पर्व के अवकाश के बाद प्रदेश सरकार ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में चार अप्रैल तक अवकाश घोषित किया था। अब इस अवधि को 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के हर संदिग्ध मामलों में आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों में संचालित संस्थानों, बालिका संरक्षण गृह, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, आदि में टेस्टिंग प्राथमिकता पर की जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी समितियों को भी पूरी तरह से सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमण की निगरानी के लिए सीएम ने हर वार्ड और गांव में निगरानी समिति के गठन के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के संबंध में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक कार्यक्रमों में फिजिजल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित कराया जाए और हर जगह पर मास्क के अनिवार्य उपयोग पर विशेष ध्यान देना अनिवार्य हो।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हिमांचल प्रदेश के साथ हुए परिवहन समझौते को मिली अन्तिम मंजूरी
Next: राजस्थान के पाली जिले में हुआ बड़ा हादसा मार्बल से लदा कंटेनर कार पर गिरा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.