Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्थान के पाली जिले में हुआ बड़ा हादसा मार्बल से लदा कंटेनर कार पर गिरा
  • देश
  • राज्य

राजस्थान के पाली जिले में हुआ बड़ा हादसा मार्बल से लदा कंटेनर कार पर गिरा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
gundoj-accident-3_1617343944

राजस्थान के पाली जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। ओवरटेक के दौरान अचानक सामने से आ रहे वाहन को देखकर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक पर लोड दो कंटेनर पलट गए।

एक कंटेनर बगल में चल रही कार पर पलट गया जबकि दूसरा सड़क पर गिरा। भारी-भरकम कंटेनर गिरने से कार बुरी तरह पिचक गई। कार में सवार पति-पत्नी समेत चार लोगों की मौके पर ही दबकर मौत हो गई।

मार्बल से भरे कंटेनर के नीचे दबी कार।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे बालराई के पास हुआ। जोधपुर से 4 लोग सुबह एक कार में सवार होकर सिरोही की तरफ जा रहे थे। इनमें एक महिला और तीन पुरुष थे। उसी दिशा में एक ओपन ट्रक चल रहा था जिसमें दो भारी भरकम कंटेनर लदे हुए थे।

मार्बल से लदा कंटेनर हटाने पर कार में इस तरह पड़े मिले चार शव।

कंटेनर में मार्बल भरा था। ट्रक चालक ने तेज रफ्तार में ओवरटेक की कोशिश की। तभी सामने से दूसरा वाहन आता देख ट्रक चालक हड़बड़ा गया और उसने ट्रक को तेजी से घुमाया। इससे ट्रक पर लोड दोनों कंटेनर पलट गए। एक कंटेनर कार पर गिर गया।

भारी-भरकम कंटेनर के नीचे कार बुरी तरह पिचक गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जेसीबी की मदद से कंटेनर को हटवाया। तब तक कार में सवार मनोज शर्मा निवासी जालौर, अश्विनी कुमार दवे, उनकी पत्नी रश्मि देवी और बुद्धाराम प्रजापत की मौत हो चुकी थी सभी जोधपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने चारों शवों को गुंदोज की मोर्चरी में रखवाया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: CM योगी ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद करने का दिया निर्देश
Next: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दिखी हल्की कटौती जाने आज के रेट। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.