Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की सेहत में हुआ सुधार
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मेन स्लाइड

कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की सेहत में हुआ सुधार

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर मल्टीपल माइलोमा (प्लाज्मा सेल्स का कैंसर) से पीड़ित हैं। जी हाँ और इस समय उनका इलाज मुंबई में जारी है। खबरों के अनुसार अब उनकी स्थिति बेहतर है। इस बारे में जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी है। वहीं अब तक इस बारे में एक्ट्रेस या उनके परिवार की तरफ से किसी ने भी कुछ नहीं कहा है। अरुण सूद का कहना है कि 11 नवंबर के दिन किरण खेर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आ गया था और इस वजह से उन्होंने चंडीगढ़ में इलाज कराया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिन अनुपम खेर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि किरण खेर की सलामती के लिए आप सभी के इस बेहद प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। उन्होंने अपना आभार व्यक्त किया है। आप सभी इस कठिन समय में बेहद ही अद्भुत रहे। इसके लिए हम विनम्र हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।

मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा इलाज: बीते वर्ष नवंबर के माह में किरण को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उन्हें हल्की चोट आई थी. जांच में पाया गया कि उन्हें कैंसर है. जिसके उपरांत उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया. कोकिलाबेन हॉस्पिटल में उनका काफी समय तक उपचार चला. हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है लेकिन उनका इलाज अब भी जारी है। जिसके बाद अब यह खबरें है कि उनकी तबियत में सुधार देखने को मिल रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइडन ने ट्रंप के अफगान शांति वार्ता की नीति में किया बदलाव, छह देशों को किया गया शामिल
Next: जॉर्डन के शाही परिवार में कलह, प्रिंस हमजा बिन हुसैन का बयान, कहा- घर में हूँ नजरबंद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.