Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जॉर्डन के शाही परिवार में कलह, प्रिंस हमजा बिन हुसैन का बयान, कहा- घर में हूँ नजरबंद
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

जॉर्डन के शाही परिवार में कलह, प्रिंस हमजा बिन हुसैन का बयान, कहा- घर में हूँ नजरबंद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
2104003-prince-hamzah-axc-858p-1x1-145bc1_94837cf53d2226854b7294cc1999d992574502f8

अम्मान: जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय के सौतेले भाई हमजा ने कहा है कि वह घर में नजरबंद हैं. साथ ही उन्होंने देश की ‘सत्तारूढ़ व्यवस्था’ पर अक्षमता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. पश्चिम एशिया में अमेरिका के प्रमुख सहयोगी जॉर्डन में सत्तारूढ़ राजशाही के भीतर कलह का यह दुर्लभ मामला है.

प्रिंस हमजा का यह वीडियो संदेश शनिवार को आया. इससे पहले देश की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने बताया कि दो पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य संदिग्धों को ‘सुरक्षा कारणों’ से गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि अधिकारियों ने हमजा को नजरबंद करने या हिरासत में लेने से इनकार कर दिया था.

फोन और इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गईं
बीबीसी के पास उपलब्ध एक वीडियो में पूर्व क्राउन प्रिंस ने कहा कि देश के सैन्य प्रमुख शनिवार तड़के उनके पास आए और उन्हें बताया कि उन्हें बाहर जाने, लोगों से बातचीत करने या उनसे मुलाकात करने की इजाजत नहीं है. उन्होंने बताया कि उनका फोन और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. वह उपग्रह इंटरनेट से बात कर रहे हैं और उन्हें इस सेवा के भी बंद होने की आशंका है. बीबीसी ने बताया कि उसे हमजा के वकील से यह बयान मिला है.

हमजा ने बताया कि उन्हें सूचित किया गया कि उन्हें उन बैठकों में शामिल होने की सजा दी गईं, जिनमें राजा की आलोचना की गई थी. हालांकि उन पर आलोचना में शामिल होने का आरोप नहीं है.

जॉर्डन में हमजा लोकप्रिय शख्सियत हैं. उन्हें एक ऐसे धार्मिक और विनम्र शख्स के तौर पर देखा जाता है जो आम लोगों से जुड़े हैं और अपने पिता दिवंगत राजा हुसैन की तरह है. उन्होंने पूर्व में सरकार की आलोचना करते हुए 2018 में एक आयकर कानून पारित करने के बाद अधिकारियों पर ‘विफल प्रबंधन’ का आरोप लगाया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कैंसर से जूझ रही बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर की सेहत में हुआ सुधार
Next: मध्य प्रदेश में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना, आज प्रदेश के कई जिलों में लगाया गया लॉकडाउन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.