Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 15 जवान लापता, सुरक्षाबलों का जारी सर्च ऑपरेशन
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 15 जवान लापता, सुरक्षाबलों का जारी सर्च ऑपरेशन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
encounter-

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 9 जवना शहीद हो गए, जबकि करीब 30 सैनिक घायल हुए। 15 जवान लापता हैं। नक्सलियों को सबक सिखाने के लिए इलाकों में भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं।

घायल जवानों में से सात जवानों का रायपुर के अस्पताल में और 23 जवानों का इलाज बीजापुर के अस्पताल में किया गया है। वहीं, मौके से एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है। लापता जवानों की तलाश के लिए मुठभेड़ वाले इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक ओपी पाल ने बताया शुक्रवार की रात बीजापुर और सुकमा जिले से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर जिले के तर्रेम, उसूर और पामेड़ से और सुकमा जिले के मिनपा और नरसापुरम से लगभग दो हजार जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोनागुड़ा गांव के करीब नक्सलियों की पीएलजीए बटालियन तथा तर्रेम के सुरक्षा बलों के मध्य मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ तीन घंटे से अधिक समय तक चली।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हाथरस मामला: पत्रकार सिद्दीक़ी कप्पन समेत आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, साजिश का आरोप
Next: यूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का दुखद देहांत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.