Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का दुखद देहांत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का दुखद देहांत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष और सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका ‘कल्याण’ के संपादक राधेश्याम खेमका का दुखद देहांत हो गया है. वे 87 साल के थे. राधेश्याम खेमका ने शनिवार की दोपहर वाराणसी के केदार घाट स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे.

राधेश्याम खेमका का अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर किया गया. मुखाग्नि उनके पुत्र राजा राम खेमका ने दी. जानकारी के मुताबिक, बीते लगभग 40 साल से सनातन धर्म की प्रसिद्ध पत्रिका कल्याण के संपादक रहे राधेश्याम खेमका बीते 15 दिनों से बीमार चल रहे थे. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वाराणसी के ही रवींद्रपुरी इलाके में स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में एडमिट कराया गया था.

बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही राधेश्याम खेमका को अस्पताल से केदारघाट स्थित आवास लाया गया था, जहां उन्होंने शनिवार की दोपहर लगभग 12.30 बजे अंतिम सांस ली. कई संतों के बहुत निकट रहे राधेश्याम खेमका पिछले करीब 40 वर्षों से सनातन धर्म की पत्रिका ‘कल्याण’ के संपादन का दायित्व निभा रहे थे. वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं.

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के बीजापुर मुठभेड़ में 15 जवान लापता, सुरक्षाबलों का जारी सर्च ऑपरेशन
Next: HC बार एसोसिएशन के चुनाव को गठित कमेटी की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों में SOP की जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.