Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • HC बार एसोसिएशन के चुनाव को गठित कमेटी की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों में SOP की जारी
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार

HC बार एसोसिएशन के चुनाव को गठित कमेटी की बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों में SOP की जारी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को गठित कमेटी की बैठक में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए एसओपी जारी की गई है। साथ ही नामांकन शुल्क में भी संशोधन किया गया है । शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविंद्र बिष्ट की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में तय किया गया कि वन बार, वन वोट का फार्म हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की वेबसाइड से डाउनलोड किया जाएगा, जिसे मतदान के समय देना होगा।

नामांकन पत्र की खरीद उसे जमा करने व नाम वापसी की कार्यवाही बार एसोसिएशन चुनाव कार्यालय में स्वयं प्रत्याशी को करनी होगी। यदि कोई अधिवक्ता मतदान की तिथि नौ को नहीं आ सकता है तो वह आठ अप्रैल की शाम पांच से छह बजे के बीच टेंडर से वोट डाल सकेगा। नौ अप्रैल को मतदान की अवधि शाम चार बजे से बढ़ाकर पांच बजे तक कर दी गई है। जबकि मतगणना नौ की रात की बजाय 10 अप्रैल को होगी। मतपत्रों को डबल लाकर में रखा जाएगा । आठ को होने वाली जनरल गैदरिंग में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कर अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था अलग-अलग जगह की जाएगी ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी संभावित प्रत्याशियों से कोरोना काल को देखते हुए लंच, डिनर या सामूहिक मिलन जैसे कार्यक्रम न करने को कहा है।  चुनाव संचालन समिति ने नामांकन शुल्क में भी संशोधन किया है। जिसके तहत अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव पद के लिए  नामांकन शुल्क पूर्ववत 35 हजार व 25 हजार रहेगा, लेकिन कनिष्ठ उपाध्यक्ष का नामांकन शुल्क घटाकर 12 हजार, उप सचिव व कोषाध्यक्ष का नामांकन शुल्क पांच हजार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य का नामांकन शुल्क चार हजार व कनिष्ठ सदस्य हेतु नामांकन शुल्क 1500 रुपये कर दिया गया है। बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी विजय लक्ष्मी फत्र्याल, भाष्कर जोशी, संगीता भारद्वाज, दीपा आर्य, पंकज कपिल मौजूद रहे  ।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूपी के गोरखपुर स्थित गीता प्रेस के अध्यक्ष राधेश्याम खेमका का दुखद देहांत
Next: अक्षय ऊर्जा स्रोतों की दिशा में लगातार प्रयासों के बावजूद ऊर्जा जरूरतों के लिए भारत की कोयले पर नहीं ख़त्म हुई निर्भरता

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.