Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UK में प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर कैबिनेट लेगी फैसला, लगातार बढ़ रहे कोरोना केस
  • उत्तराखंड
  • देश
  • साहित्य

UK में प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर कैबिनेट लेगी फैसला, लगातार बढ़ रहे कोरोना केस

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
04_04_2021-school_21525857

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर सरकार वेट एंड वाच की मुद्रा अपना सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने कक्षा एक से पांचवीं तक छोटी कक्षाओं के संचालन को लेकर यही संकेत दिए हैं। शिक्षा विभाग को अनुमति देने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कक्षाओं के संचालन को लेकर रिपोर्ट देने को कहा है। इस मामले में फैसला अब मंत्रिमंडल की बैठक में लिया जाएगा।

प्राइमरी स्कूलों को अब तक खोला नहीं गया है। हालांकि, इसके अतिरिक्त छठी से नौवीं तक सरकारी स्कूलों को आगामी 15 अप्रैल तक खोलने का निर्णय लिया जा चुका है। इस बीच शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों को खोलने के बारे में स्वास्थ्य विभाग से परामर्श मांगा था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी अनुमति देने से पहले विभाग को पहले संचालित की जा रही बड़ी कक्षाओं के बारे में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

दरअसल, बड़ी कक्षाओं के संचालन के दौरान स्कूलों में कोरोना प्रोटोकाल के रूप में मास्क पहनने और सुरक्षित शारीरिक दूरी के पालन के साथ ही सैनिटाइजर के उपयोग को लेकर वस्तुस्थिति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। संपर्क करने पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों को खोलने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। छोटे बच्चों की कोविड-19 से सुरक्षा का मुद्दा महत्वपूर्ण है। प्राइमरी स्कूलों को खोलने के बारे में फैसला मंत्रिमंडल को लेना है। इस बारे में विभाग प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष रखेगा।

Post navigation

Previous: इस दिन है सोमवती अमावस्या, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
Next: 4 अप्रैल 2021 का राशिफल: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़े अपना राशिफल

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.