Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • इस दिन है सोमवती अमावस्या, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

इस दिन है सोमवती अमावस्या, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
somwati-amawasya

सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या का बेहद खास महत्व माना जाता है. बता दें कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तारीख को अमावस्या आती है और अगर यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ जाय तो इसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है.

चैत्र महीने में सोमवती अमावस्या 12 अप्रैल 2021 को है. साल 2021 की सबसे खास बात यह है कि साल 2021 में केवल एक ही सोमवती अमावस्या पड़ेगी, जिसकी वजह से इस सोमवती अमावस्या का महत्व और अधिक हो गया है. हमारे धर्म शास्त्रों में सोमवती अमावस्या के दिन किए गए दान का विशेष महत्व माना गया है. ऐसी मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है.

जानें, सोमवती अमावस्या की तारीख और शुभ मुहूर्त के बारे में:

  • सोमवती अमावस्या की तारीख– 12 अप्रैल 2021, दिन सोमवार
  • सोमवती अमावस्या की शुरुआत– 11 अप्रैल 2021, दिन रविवार को सुबह 06 बजकर 03 मिनट से.
  • सोमवती अमावस्या की समाप्ति– 12 अप्रैल 2021, दिन सोमवार को सुबह 08:00 बजे तक.

जानेंसोमवतीअमावस्याकेमहत्वकेबारेमें: पुराणों के मुताबिक सोमवती अमावस्या के दिन स्नान-दान करने की परंपरा है. सोमवती अमावस्या के दिन वैसे को गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है लेकिन यदि गंगा स्नान न हो सके तो किसी भी नदी में स्नान कर शिव-पार्वती और तुलसीजी पूजा करना चाहिए. इस दिन शिव-पार्वती और तुलसीजी की पूजा करना लाभदायक माना गया है.

सोमवती अमावस्या के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं. ऐसी भी मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने और पितरों के निमित्त दान करने से पूरे परिवार के ऊपर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में पितृदोष है तो सोमवती अमावस्या का दिन कुंडली के पितृदोष निवारण का बहुत उत्तम दिन माना गया है.

Post navigation

Previous: अक्षय ऊर्जा स्रोतों की दिशा में लगातार प्रयासों के बावजूद ऊर्जा जरूरतों के लिए भारत की कोयले पर नहीं ख़त्म हुई निर्भरता
Next: UK में प्राइमरी स्कूलों को खोलने पर कैबिनेट लेगी फैसला, लगातार बढ़ रहे कोरोना केस

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.