Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 0 comments
mcms (1)

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। लोग अपने शहर, कस्बे और गांव का रुख कर रहे हैं। कोई बच्चों का दाखिला कराने जा रहा है, तो किसी के घर में शादी है। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव भी लोगों के जाने की एक बड़ी वजह है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच भीड़ बढ़ना चिंतनीय है। चिंता तब और बढ़ जाती है, जब कोरोना की रोकथाम को लेकर जारी निर्देशों का पालन आनंद विहार बस अड्डे पर न किया जा रहा हो। भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता देखी जा रही है।

तीन दिन से बढ़ रही भीड़

आनंद विहार बस अड्डे से रोजाना करीब 1200 अंतरराज्यीय बसें विभिन्न शहरों के लिए चलती हैं। इसके अलावा डीटीसी और क्लस्टर बसों का परिचालन यहां से होता है। इस कारण पहले से इस बस अड्डे पर काफी भीड़ रहती है, लेकिन तीन दिन से अचानक यात्रियों की संख्या पहले से काफी ज्यादा हो गई है।

नहीं हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

दिल्ली सरकार की तरफ से निर्देश हैं कि बस अड्डे पर आ रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए और हर चक्कर पर बसों को सैनिटाइज किया जाए। यह निर्देश भी दिए गए थे कि नियमित रूप से निरीक्षण कर ऐसे यात्रियों, बस चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई की जाए, जो बिना मास्क मिलें। बस अड्डे पर कोरोना की गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। वहीं स्टेशन पर काफी सख्ती है।

मेट्रो ट्रेन के यात्रियों की जांच पर ज्यादा ध्यान

जिला प्रशासन ने कोरोना जांच के लिए आनंद विहार बस अड्डे के अंदर शिविर लगा रखा है। उसमें उन यात्रियों की जांच पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जो मेट्रो स्टेशन पर जा रहे हैं या वहां से आ रहे हैं। बसों में सवार होने जा रहे यात्रियों पर उनका भी ध्यान कम ही जा रहा है।

डीटीआइडीसी के एस्टेट मैनेजर डा. पुनीत सेठी ने बताया कि भीड़ बढ़ रही है। स्टाफ को स्पष्ट निर्देश है कि यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए और बसों को सैनिटाइज किया जाए। इस वक्त रैपिड रेल परियोजना के चलते बस अड्डा परिसर अव्यवस्थित हो गया है। उसे व्यवस्थित कर कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम, 7 सीरीज में किया क्लीन स्वीप नहीं हारा एक भी मैच
Next: पारिवारिक विवादों को कम करने के तरीकों पर चर्चा को जुटे विशेषज्ञ

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.