Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम, 7 सीरीज में किया क्लीन स्वीप नहीं हारा एक भी मैच
  • खेल
  • देश
  • विदेश

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम, 7 सीरीज में किया क्लीन स्वीप नहीं हारा एक भी मैच

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर विश्व रिकॉर्ड बना डाला। इस टीम ने लगातार सबसे ज्यादा मैच जीते के मामले में तमाम पुरुष टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की महिला बिना एक भी मैच गंवाए लगातार 22वीं जीत का रिकॉर्ड बनाया।

रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग करने का फैसला लिया। मेगन सुचित और निकोला कैरी की लजवाब गेंदबाजी के आगे कीवी टीम 212 रन ही बना पाई। मेगन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट हासिल किए जबकि कैरी ने 9.5 ओवर में 34 रन देकर 3 सफलता हासिल की। जवाब में ओपनर एलिसा हीली और एलिसा पैरी के दमदार अर्धशतक के दम पर टीम ने 38.3 ओवर में 4 विकेट खोकर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे मुकाबलों में लगातार 22वीं जीत हासिल करने के साथ ही महिला टीम ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ही पुरुष टीम के नाम लगातार 21 वनडे मैच में जीत हासिल करने का रिकॉर्ड दर्ज था। इस टीम ने इससे पहले 1997 से 1999 तक कुल 17 वनडे जीते थे। वहीं इससे पहले 1999 से 2000 के बीच टीम ने 16 वनडे में जीत हासिल करने का कमाल किया था। भारतीय महिला टीम के नाम भी 2016-17 में लगातार 16 वनडे जीतने का रिकॉर्ड रहा है।

Can't stop, won't stop 🇦🇺

Congratulations on a new world record, @AusWomenCricket! 🥳 pic.twitter.com/Hx8obWYiUW

— ICC (@ICC) April 4, 2021

पिछली आठ सीरीज में अजेय

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भारत के खिलाफ जो 2018 में वनडे सीरीज में 3-0 से जीत की शुरुआत की थी वह आठवीं सीरीज में जारी है। इस बीच इस टीम ने पाकिस्तान न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, के अलावा दो बार न्यूजीलैड के खिलाफ उनका क्लीन स्वीप किया है।

Post navigation

Previous: सौरव गांगुली ने कहा- रोहित और विराट अच्छे हैं लेकिन इस बल्लेबाज ने मुझे बनाया फैन
Next: दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आनंद विहार बस अड्डा और रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.