Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पहली बार कोरोना के मिले 1 लाख से अधिक केस, 478 लोगों की गई जान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में पहली बार कोरोना के मिले 1 लाख से अधिक केस, 478 लोगों की गई जान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
corona-1

नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के 1,03,558 नए मामले दर्ज किए गए, जिसने देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों को 1,25,89,067 पर पहुंचा दिया है। जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,16,82,136 हो गई है।

सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्ध‍ि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 478 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,65,101 हो गई। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 7,41,830 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 52,847 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

714 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 222, पंजाब के 51, छत्तीसगढ के 36, केरल के 10, कर्नाटक के 15 और तमिलनाडु के 14, दिल्‍ली के 21, हरियाणा के 7, मध्‍य प्रदेश के 11 और यूपी के 4 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 165101 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 55878, पंजाब से 7083, छत्तीसगढ़ से 4319, केरल से 4668, कर्नाटक से 12625, तमिलनाडु से 12778, दिल्ली से 11081, पश्चिम बंगाल से 10344, उत्तर प्रदेश से 8881, और आंध्र प्रदेश से 7239 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,90,19,657 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,93,749 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 16,38,464 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 7,91,05,163 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 57 हजार से ज्यादा संक्रमित, इतने लोगों की मौत
Next: चीन की कोविड वैक्सीन के साथ टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू करेगा नेपाल

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 4 days ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.