Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 57 हजार से ज्यादा संक्रमित, इतने लोगों की मौत
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • स्वास्थ्य

महाराष्ट्र में एक दिन में मिले 57 हजार से ज्यादा संक्रमित, इतने लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
_113300513_gettyimages-1208929774

मुंबई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। ऐसे में यहाँ हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं। बीते रविवार को भी राज्य में कोरोना ने कहर बरपाया है। यहाँ कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बीते रविवार को राज्य सरकार ने ‘मिनी लॉकडाउन’ की घोषणा कर दी है और वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया। यहाँ बाकी के पांच दिनों में भी नाइट कर्फ्यू और दिन में धारा 144 लागू की गई है। इसके अलावा कहा जा रहा है यह सारे प्रतिबंध आज (5 अप्रैल, सोमवार) रात 8 बजे से लागू होंगे और 30 अप्रैल तक चलेंगे। वैसे आपको पता ही होगा यहाँ कोरोना को हराने के लिए प्रयास जारी है।

बीते रविवार को दिन भर में 57 हजार 74 नए केस सामने आए और 222 लोगों की मौत हो गई। इस समय राज्य की मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है। इसके अलावा राज्य में अब तक कुल 55 हजार 878 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। खबरों के अनुसार आज की तारीख में राज्य में 4 लाख 30 हजार 503 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं। वहीं सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि, रविवार को कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए सामने आने वाले पॉजिटिव केस से आधी भी नहीं है। जी दरअसल रविवार को राज्य में 27 हजार 508 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर गए।

वहीं अगर एक दिन में आने वाले नए पॉजिटिव केस के बारे में बात करें तो यह संख्या 57 हजार 74 है जो हैरान कर रही है। राज्य सरकार का कहना है बेड्स, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपलब्धता जरूरत के हिसाब से काफी कम है और अगर ऐसे में संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़ी तो चिंता भी बढ़ेगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: यूरोपीय संघ के अध्यक्ष ने लीबिया के पीएम से की मुलाकात, देश में स्थिरता के लिए समर्थन पर दिया जोर
Next: देश में पहली बार कोरोना के मिले 1 लाख से अधिक केस, 478 लोगों की गई जान

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 5 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 6 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.