Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अब रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान महंगे करने का एलान
  • गैजेट्स

अब रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान महंगे करने का एलान

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
u9789

रिलायंस जियो ने अपने एक बयान में कहा है कि अगले कुछ सप्ताह में जियो के टैरिफ प्लान महंगे होंगे, हालांकि कंपनी ने नई कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने टैरिफ बढ़ाने के पीछे सरकार द्वारा वसूले जाने वाले AGR का हवाला दिया है, हालांकि वोडाफोन आईडिया और एयरटेल को ज्यादा पैसे देने हैं। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया को समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के रूप में 44,200 करोड़ रुपये समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) 90 दिनों के अंदर भुगतान करने को कहा है।

बता दें कि सोमवार को ही पहले वोडाफोन-आइडिया ने एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया और उसके बाद एयरटेल ने भी अपने एक बयान में कहा कि एक दिसंबर से उसके भी प्लान महंगे होंगे। इन दोनों कंपनियों ने भी नई कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही जियो ने इंटरकनेक्टेड चार्ज (आईयूसी) के तौर पर छह पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग चार्ज लेने का एलान किया है, हालांकि आईयूसी चार्ज आपको सिर्फ तभी देने होंगे जब आप जियो के नेटवर्क से किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल करेंगे।

गौरतलब है कि ट्राई की नई रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 अगस्त से लेकर 30 सितंबर 2019 तक इन दो महीनों में 69,83,146 लोग जियो से जुड़े हैं, जबकि 23,84,610 लोगों ने एयरटेल के साथ छोड़ा है। इसी कड़ी में 25,76,726 लोगों ने वोडाफोन-आइडिया को बाय-बाय कहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि बीएसएनएल पर लोगों को भरोसा कायम है, क्योंकि इन दो महीनों में 73,7,928 लोग बीएसएनएल से जुड़े हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गूगल ने ‘2020 सिख रेफरेंडम’ ऐप को प्ले स्टोर से हटाया,
Next: दो साल बाद दिखी सबसे बड़ी गिरावट,

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.