Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
images (5)

आम लोगों के लिए बुरी खबर है. घर में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत और ज्यादा बढ़ने वाली है. यानी कोरोना के कारण पहले से परेशान लोगों के पॉकेट पर भी एक और भार बढ़ने वाला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन को हटा लिया गया है. काफी दिनों बाद बाजार खुल रहा है. लेकिन इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट की कीमत बहुत जल्दी बढ़ने वाला है. माना जा रहा है कि गर्मी बढ़ने के कारण घर में इस्तेमाल होने वाले इन प्रोडक्ट की मांग भी बढ़ने वाली है.

लॉकडाउन के कारण देश में कई फैक्टरियां बंद पड़ी थी. इस कारण कई चीजों का उत्पादन नहीं हो रहा था. इसी में कॉपर भी है. लॉकडाउन में कॉपर का उत्पादन भी बंद पड़ा था. मांग में तेजी आने के बाद कॉपर की कीमत में पहले से ही वृद्धि हो गई है.

यही वजह है कि टीवी, फ्रीज, कूलर, एसी जैसी चीजों की कीमत में वृद्धि होनी तय है. इन सभी चीजों में क्वाइल लगी होती है जिनमें कॉपर का इस्तेमाल होता है. विशेषज्ञों का मानना है कि लॉकडाउन हटने के बाद बड़े पैमाने पर कॉपर का इस्तेमाल कई चीजों में बढ़ जाएगा.

इस कारण इसकी मांग लगातार बढ़ेगी लेकिन कॉपर का उत्पादन सीमित होगा. जब उत्पादन कम होगा और मांग में तेजी आएगी तो इसकी सीधा असर कीमत पर पड़ेगा.

जो लोग यह सोचते हैं कि कॉपर का इस्तेमाल फ्रीज, टीवी में कितना होता है, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि देश में आधे से ज्यादा कॉपर का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं में ही होता है. कुल कॉपर में 65 प्रतिशत कॉपर का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक सामानों में होता है.

इसके बाद 25 प्रतिशत कंस्ट्रक्शन में, 7 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट वर्क में और 3 प्रतिशत अन्य सेक्टर में होता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन खुलने के बाद चीन में कॉपर की कीमत में तेज बढ़ोतरी हुई. ऐसे में भारत में भी कॉपर की कीमत बढ़ने की पूरी संभावना है.

Post navigation

Previous: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में तेज़ बारिश की आशंका
Next: मुम्बई के पी. डी. हिंदूजा अस्पताल से दिलीप कुमार को आज दोपहर मिली छुट्टी

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.