Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम योगी ने ली कोरोना वैक्सीन की डोज़, मुफ्त टीका मुहैया कराने के लिए करने के लिए पीएम मोदी का आभार किया प्रकट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • स्वास्थ्य

सीएम योगी ने ली कोरोना वैक्सीन की डोज़, मुफ्त टीका मुहैया कराने के लिए करने के लिए पीएम मोदी का आभार किया प्रकट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
yogiiee

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कोरोना वैक्सीन की डोज़ ले ली है. सीएम योगी ने लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन की पहली खुराक ली. वैक्सीन लगवाने के बाद सीएम योगी ने कहा कि देश और दुनिया के लोगों को बचाने के लिए भारत ने दो स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च की है, उसमें से मैंने भी टीका लगवाया है.

सीएम योगी ने कहा कि देशवासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में मुहैया कराने के लिए मैं पीएम मोदी का आभार प्रकट करता हूं. इसके साथ ही देश के उन सभी वैज्ञानिकों का जिन्होंने समय से दो-दो वैक्सीन लॉन्च ही उनका अभिनंदन करता हूं. बीते एक साल से उन सभी स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना वॉरियर का भी अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने महामारी के विरुद्ध इस लड़ाई में प्रभावी ढंग से मुकाबला किया और मानवता को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की.

सीएम योगी ने आगे कहा कि ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. हम लोगों को पूरे सम्मान के साथ वैक्सीन लगवाना चाहिए. टीकाकरण का कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है. सभी लोग बारी-बारी से टीका लगवाएंगे, तो यह सुरक्षा कवच प्रदान करेगी. मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वैक्सीन लेने के बाद भी हमें सभी एहतियात बरतने होंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बीते 24 घंटों में जम्मू कश्मीर में कोरोना का आतंक, सामने आए इतने मामले
Next: UK: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे स्मार्ट रोड के कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.