Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • UK: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे स्मार्ट रोड के कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

UK: स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे स्मार्ट रोड के कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत किए जा रहे स्मार्ट रोड के कार्य के निरीक्षण को जिलाधिकारी शनिवार आधी रात को सड़क पर उतरे। उन्होंने दिलाराम चौक से साइट के अंतिम छोर तक पैदल ही कार्यों का जायजा लिया। स्मार्ट सिटी के सीईओ व जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर इस भाग का निर्माण पूरा करें।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने निर्देश दिए कि जहां भी डक्ट, सीवर व नाली संबंधी कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। रात्रि के समय काम में तेजी लाई जाए, ताकि जनता को कम से कम परेशानी हो। जनता को परेशानी से बचाने के लिए ट्रेंचलेस तकनीक से ही डक्ट बिछाई जाए। साथ ही कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी ने पाया कि 2700 मीटर मल्टी यूटिलिटी डक्ट तैयार कर ली गई है और 1980 मीटर भाग पर इसे बिछा दिया गया है। वहीं, स्मार्ट रोड के तहत कुल 6274 मीटर भाग पर सीवर लाइन भी बिछा दी गई है। इसी तरह 45 मेनहोल, नैनी बेकरी क्षेत्र में 890 मीटर भाग पर नाली निर्माण पूरा कर दिया गया है। नाली निर्माण का 840 मीटर भाग परेड ग्राउंड व 835 मीटर भाग पलटन बाजार क्षेत्र में पूरा कर लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां डक्ट संबंधी कार्य पूरे कर दिए गए हैं, वहां जलापूर्ति परियोजना के काम शुरू किए जाएं।

पानी का करें छिड़काव

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण के दौरान जनता को परेशानी से बचाने के लिए योजना बनाकर कार्य किए जाएं। सड़क धूल न उड़े, इसके लिए दिन के समय अनिवार्य रूप से पानी का छिड़काव करें।

काम में चुनौती बन रहे अतिक्रमण

स्मार्ट रोड की राह में अतिक्रमण चुनौती बन रहे हैं। सर्वाधिक समस्या बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर से है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी ऊर्जा निगम के साथ समन्वय बनाकर इनकी शिफ्टिंग कराएं। साथ ही दूरसंचार व पेयजल लाइनों की शिफ्टिंग को लेकर भी काफी चुनौती पेश आई।

शहर के इन हिस्सों में बन रही स्मार्ट रोड

-हरिद्वार रोड : प्रिंस चौक से आराघर तक 1.5 किमी

-ईसी रोड : आराघर से बहल चौक तक 2.9 किमी

-राजपुर रोड : घंटाघर से दिलाराम चौक तक 1.8 किमी

-चकराता रोड : घंटाघर से किशननगर चौक तक 1.9 किमी

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम योगी ने ली कोरोना वैक्सीन की डोज़, मुफ्त टीका मुहैया कराने के लिए करने के लिए पीएम मोदी का आभार किया प्रकट
Next: स्किन और बालो को स्वस्थ रखने के लिए पालक के जूस का करें सेवन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.