Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज है पापमोचनी एकादशी, व्रती को मिलता है हजार गायों के दान के बराबर पुण्य
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

आज है पापमोचनी एकादशी, व्रती को मिलता है हजार गायों के दान के बराबर पुण्य

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
PAPMOCHNI3_606c1161cf08e

हर महीने रखा जाने वाला एकादशी व्रत इस महीने 7 अप्रैल को है। वैसे आप सभी जानते ही होंगे शास्त्रों में इस व्रत को काफी श्रेष्ठ व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत महीने में दो बार आता है, इसमें एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में आता है। आप जानते ही होंगे सभी एकादशी का अलग नाम और महत्व होता है। चैत्र के महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी कहते हैं। अब इस बार पापमोचनी एकादशी 7 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं पापमोचनी एकादशी से जुड़ी 5 खास बातें।

1. कहा जाता है सभी एकादशी विष्णु भगवान को समर्पित हैं, लेकिन पापमोचनी एकादशी के दिन श्रीहरि के चतुर्भज रूप की पूजा करने का विधान है।

2. कहते हैं इस एकादशी को दुख और पाप हरने वाली एकादशी कहते हैं और इस दिन तन मन की शुद्धता के साथ गीता का पाठ और दान पुण्य करना शुभ होता है। ऐसा करने से नारायण के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा मिलती है।

3. कहा जाता है किसी भी एकादशी व्रत के नियम दशमी में सूर्यास्त के बाद से ही लागू हो जाते हैं। ध्यान रहे इस व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर पीले वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए।

4. कहा जाता है पापमोचनी एकादशी व्रत को रखने से हजार गायों के दान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है।

5. पद्म पुराण को माने तो पापमोचनी एकादशी का व्रत बेहद फलदायी है। इस व्रत को रखने से भगवान विष्णु की असीम कृपा मिलती है। इस दिन भगवान को तुलसी जरूर अर्पित करें।

Post navigation

Previous: UK: देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्र और शिक्षकों में कोरोना की पुष्टि
Next: इस तरह अपने जरुरी सौंदर्य उत्पाद को करें रीसायकल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.