Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • UK: देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्र और शिक्षकों में कोरोना की पुष्टि
  • उत्तराखंड
  • देश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

UK: देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्र और शिक्षकों में कोरोना की पुष्टि

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
08_11_2020-doonschoolopen_21040947

देहरादून, प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर शैक्षणिक संस्थानों में भी दिखने लगा है। सरकारी और केंद्रीय विद्यालयों के बाद अब देहरादून के प्रतिष्ठित द दून स्कूल के छात्रों व शिक्षकों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक साथ सात छात्रों और पांच शिक्षकों के कोरोना की चपेट में आने से स्कूल में दहशत का माहौल है। सभी संक्रमित छात्र कक्षा आठ के हैं। स्कूल प्रशासन ने यह जानकारी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देने के साथ अपने स्तर से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

दून स्कूल में नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की पढ़ाई पहले ही ऑफलाइन हो रही है। नए सत्र की पढ़ाई के लिए एक अप्रैल से आठवीं कक्षा के छात्रों का भी स्कूल पहुंचना शुरू हो गया है। इसके लिए बाकायदा एसओपी तैयार की गई, जिसके अनुसार छात्रों को अलग-अलग बैच में बुलाया जा रहा है। स्कूल की डेवलपमेंट एंड एल्युमिनी रिलेशन एंड कम्युनिकेशन ऑफिसर कृतिका जुगराण ने बताया कि बीते दिनों स्कूल पहुंचे आठवीं कक्षा के छात्रों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर प्रवेश देने के बाद दो अलग-अलग हॉस्टल में आइसोलेशन में रखा गया था। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने भी अपनी संतुष्टि के लिए उक्त छात्रों की कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच करवाई, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। इसमें सात छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही स्कूल में पहले से मौजूद पांच शिक्षकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

उन्होंने बताया कि किसी भी संक्रमित में कोई लक्षण नहीं है। सभी को स्कूल में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। इनके संपर्क में आए व्यक्तियों को भी आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है। इनकी कोरोना जांच भी करवाई जा रही है। आठवीं कक्षा के अन्य छात्रों के स्कूल आने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

आइआइटी रुड़की में अब तक 60 संक्रमित

आइआइटी रुड़की में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को यहां छह और छात्र-छात्राओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। संस्थान में संक्रमित छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर अब 60 हो गई है। सभी संक्रमितों को गंगा भवन में रखा गया है। संस्थान के पांच भवन को कंटेनमेंट जोन भी बनाया गया है। 100 छात्रों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

Post navigation

Previous: उत्‍तराखंड में लगातार बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर, सामने आए 791 नए केस
Next: आज है पापमोचनी एकादशी, व्रती को मिलता है हजार गायों के दान के बराबर पुण्य

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.