Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भड़कीं किश्वर, वीडियो शेयर कर कही यह बात
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भड़कीं किश्वर, वीडियो शेयर कर कही यह बात

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (8)

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कही जाने वाली कंगना रनौत इन दिनों अपनी नयी फिल्मों को लेकर चर्चाओं में बनी हुईं हैं। अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट ने कंगना का एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चाओं में बना हुआ है। आप देख सकते हैं किश्वर के द्वारा शेयर किये गए वीडियो में कंगना रनौत अपनी गाड़ी से निकल रही हैं और उन्होंने अपने चेहरे पर कोई मास्क नहीं लगाया हुआ है। इसी को देखकर किश्वर भड़कीं हैं और उन्होंने उन्हें ट्रोल किया है।

जी दरअसल किश्वर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है और इस वीडियो में कंगना अपनी गाड़ी से निकल रही हैं। आप देख सकते हैं किश्वर ने अपनी एक स्टोरी शेयर करते हुए कहा है, ‘सभी को पता है कि कंगना एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उन्होंने कई सारे अवार्ड भी जीते होंगे लेकिन उनका मास्क कहां हैं?’ अब इस समय किश्वर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे उनके फैंस खूब शेयर भी कर रहे हैं और कंगना को ट्रोल कर रहे हैं। वैसे आपको याद हो तो कंगना शुरुआत से ही कोरोना के खिलाफ बात करते हुए आईं हैं, लेकिन बीते कल मुंबई में जब वो स्पॉट हुईं तो उन्होंने खुद ही कोई मास्क नहीं पहना हुआ था।

अब कंगना को मास्क ना पहनने के चलते कई लोग ट्रोल कर रहे हैं। वैसे आपको पता ही होगा कि मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और इसके चलते वीकेंड पर लॉकडाउन भी लगाया गया है। यहाँ नगर निगम उन लोगों पर गंभीर जुर्माना लगा रहा है जो मास्क नहीं पहनते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बिहार में तेजी से बढ़ रही कोरोना की दूसरी लहर, टीकाकरण के लिए केंद्रों पर लग रही लंबी लाइन
Next: IPL 2021: RCB ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर टीम में हुए शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.