Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2021: RCB ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर टीम में हुए शामिल
  • खेल
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

IPL 2021: RCB ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर टीम में हुए शामिल

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

नई दिल्ली, आइपीएल 2021 का पहला मैच 9 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। इससे पहले आरसीबी के कैंप से एक बड़ी खबर सामने आई है। बायें हाथ के ओपनर बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद टीम से जुड़ गए हैं। वह  22 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और बेंगलुरु में  क्वारंटाइन थे।  आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आने के बाद वह आरसीबी के बायो-बबल में जुड़ने के लिए फिट हो गए। आरसीबी की मेडिकल टीम देवदत्त के साथ लगातार संपर्क में थी।

आरसीबी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिकल 7 अप्रैल 2021 को बीसीसीआइ प्रोटोकॉल के अनुसार कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट के साथ टीम में शामिल हो गए हैं। आरसीबी मेडिकल टीम उनकी सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए देवदत्त के साथ लगातार संपर्क में थी।

पडिक्कल ने प्रशंसकों और समर्थकों को उनके लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद कहा। आरसीबी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि वह ‘पूरी तरह से ठीक हैं’ और फिर से टीम में शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा ‘सबसे पहले, मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। यह मेरे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण है और मेरे लिए बहुत मायने रखता है। जैसा कि आप जानते हैं, मैं दो सप्ताह पहले कोरोना से संक्रमित पाया गया था। बीसीसीआई के आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार मुझे दो सप्ताह के लिए क्वारंटाइन होना पड़ा, लेकिन अब दो रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मैं टीम में जुड़ गया हूं। मैं पूरी तरह से ठीक महसूस कर रहा हूं और आरसीबी कैंप में शामिल होने का इंतजार नहीं कर सकता। बता दें कि पडिक्कल के टीम से जुड़ने से विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम राहत महसूस कर रही होगी। आज ही ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सैम्स कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भड़कीं किश्वर, वीडियो शेयर कर कही यह बात
Next: महाराष्ट्र: 24 घंटों में मिले 61 हजार से ज्यादा नए मामले, 349 मरीजों की हुई मौत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.