Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना के कारण अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा आॅन लाइन मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी
  • देश
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य

कोरोना के कारण अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा आॅन लाइन मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download

समाज कल्याण विभाग द्वारा समाज के कमजोर वर्गों के अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हेतु मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदरी भवन लखनऊ, आदर्श परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, आगरा, वाराणसी एवं हापुड़ की गयी है। कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत रखते प्रशिक्षण केन्द्रों में क्लास रूम प्रशिक्षण 2020-21 में प्रभावित रहा है। तथापि प्रशिक्षण केन्द्रों द्वारा आॅन लाइन मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
यह जानकारी निदेशक समाज कल्याण श्री राकेश कुमार ने देते हुए बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र हापुड द्वारा एक अभिनव प्रयोग करते हुये सभी वर्गो के अभ्यर्थियों को माॅक साक्षात्कार हेतु आफ लाइन के साथ-साथ आॅन लाइन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है, जिसके परिणामस्वरूप पी0सी0एस0 परीक्षा 2020 में 63 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रहे है। उनमें उप जिलाधिकारी के पद पर 04 अभ्यर्थी सुश्री दिशा श्रीवास्तव, श्री मधुसूदन गुप्ता, श्री आशीष कुमार, श्री निशांत तिवारी तथा ए0आर0टी0ओ0 के पद पर 03 अभ्यर्थी श्री रोहित राजपूत, श्री शिवम यादव एवं श्री सुधांशु रंजन चयनित हुए। आदर्श परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र लखनऊ से सुश्री कल्पना देवी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सुश्री प्रियंका यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सुश्री आकांक्षा रावत, प्रवक्ता डायट, एवं छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान, भागीदारी भवन लखनऊ से श्री मनीष कुमार, नायब तहसीलदार, श्री पवन यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा वाराणसी से श्री जितेन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर सफल हुए। हापुड़ केन्द्र से सुश्री शालिनी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर सफल रही है।
निदेशक समाज कल्याण ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र हापुड द्वारा अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन हेतु माॅक साक्षात्कार का आयोजन यू0पी0भवन दिल्ली, आगरा प्रयागराज तथा लखनऊ में भी आयोजित किया गया।  इस कार्य में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से जुड़े वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का भी अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ। श्री सुरेन्द्र सिंह, मण्डलायुक्त मेरठ द्वारा हापुड़ केन्द्र के प्रभारी श्री रिंकू सिंह राही को प्रशिक्षण केन्द्र को और बेहतर ढंग से संचालित किये जाने हेतु यथा आवश्यक सहयोग दिये जाने हेतु भी आश्वस्त किया गया। हापुड़ केन्द्र द्वारा 64वीं ठच्ैब् परीक्षा हेतु माॅक साक्षात्कार कराया जा चुका है तथा सिविल सेवा परीक्षा 2021 हेतु माॅक साक्षात्कार की तैयारी करायी जा रही है।
 निदेशक समाज कल्याण श्री राकेश कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, श्री बी0एल0मीणा द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी गयी है तथा समाज कल्याण द्वारा संचालित सभी राजकीय कोचिंग केन्द्रों तथा मण्डल स्तर पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के संचालन से पी0सी0एस0 2021 में और अधिक बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण का मतदान सकुशल सम्पन्न होने पर मतदाताओं को हार्दिक बधाई दी
Next: प्रवासी कामगारों की वापसी पर प्रबन्धन प्रोटोकाॅल जारी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.