Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा कोरोना मामले, 1185 की हुई मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा कोरोना मामले, 1185 की हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में 2,17,353 नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1185 लोगों की मौत भी देश में कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। ये लगातार दूसरा दिन है जब देश में कोरोना के दो लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इससे पहले कल सुबह की अपडेट के मुताबिक, 2,00,739 नए केस दर्ज किए गए थे और 1,038 लोगों की मौत भी हुई।  बहरहाल ताजा अपडेट के बाद भारत में कोरोना से मरने वालों की तादाद अब बढ़कर एक लाख 74 हजार 308 हो गई है। वहीं, सक्रीय मामले भी बढ़कर 15 लाख 69 हजार 743 हो गए हैं।  भारत में अब तक कुल एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 लोग कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं। इसमें एक करोड़ 25 लाख 47 हजार 866 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 18 हजार 302 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं।

पूरे देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 61,695 नए केस सामने आए। कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 केस सामने आए  थे। वहीं, 349 लोगों की मौत भी इस बीमारी से हो गई थी। इसी के साथ महाराष्ट्र में मृतकों की तादाद बढ़कर 59,153 हो गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना का प्रकोप, गृह मंत्रालय के कर्मचारियों को जारी हुआ वर्क फ्रॉम होम का आदेश
Next: उत्तराखंड: पति ने पहले महिला को पीटा फिर तीन तलाक देकर घर से निकाला, FIR हुई दर्ज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.