Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना का प्रकोप, गृह मंत्रालय के कर्मचारियों को जारी हुआ वर्क फ्रॉम होम का आदेश
  • देश

कोरोना का प्रकोप, गृह मंत्रालय के कर्मचारियों को जारी हुआ वर्क फ्रॉम होम का आदेश

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
hm

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी बेकाबू हो गई है, ऐसे में एक बार फिर पाबंदियां लागू की जा रही हैं. अब इस बढ़ते कोरोना का असर केंद्रीय गृह मंत्रालय में भी दिखने लगा है. गृह मंत्रालय ने अपने ताजा आदेश में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ही करने के लिए कहा है. कोरोना के बढ़ते संकट के बीच गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी किए हैं.

अब अंडर सेक्रेटरी और उससे नीचे स्तर के अधिकारियों को घर से काम करने की इजाजत दी गई है. जबकि कार्यालय में 50 फीसदी कर्मचारी ही आ सकेंगे. गृह मंत्रालय जाने वाले अधिकारियों को सुबह 9 और 10 के बीच अलग-अलग समय पर आना होगा, ये आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा. जो अधिकारी कंटेनमेंट जोन में हैं, उन्हें कार्यालय आने से छूट है. बता दें कि कोरोना की पिछली लहर में भी सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम की इजाजत दे दी गई थी. जब कोरोना केस कुछ कम हुए थे, तब अफसरों को कार्यालय वापस बुलाया गया था.

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के कारण काफी पाबंदियां लगा दी गई हैं. पहले ही यहां पर नाइट कर्फ्यू लागू था, अब वीकेंड कर्फ्यू भी लगा दिया गया है. जो एक प्रकार का लॉकडाउन ही है. हालांकि, इस बार कुछ हद तक रियायत भी दी गई है. वीकेंड के दौरान दिल्ली में अकारण बाहर निकलने पर रोक होगी, कहीं जाने के लिए ई-पास आवश्यक होगा. वीकली मार्केट को प्रति दिन और प्रति ज़ोन के हिसाब से खोला जाएगा. हालांकि, मेट्रो और अंतरराज्यीय परिवहन सेवा चलती रहेंगी.

Post navigation

Previous: बिहार: जदयू सांसद और उनके पति को मारने आए तीन युवक हुए अरेस्ट, पिस्तौल और कारतूस हुए बरामद
Next: देश में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा कोरोना मामले, 1185 की हुई मौत

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.