Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 16 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या लिखा है आज माता रानी ने आपके भाग्य में….
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

16 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या लिखा है आज माता रानी ने आपके भाग्य में….

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

आज के समय में लोग राशिफल देखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज नवरात्री का चौथा दिन है और आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 16 अप्रैल का राशिफल।

16 अप्रैल का राशिफल-

मेष: आज आपके लिए लाभ के अवसर आने वाले हैं। सफल योजना बना सकते हैं। बड़े समय बाद कोई मेहमान आपके घर आने वाला है जो खुशिया लाएगा। आज कहीं से आकस्मिक लाभ की संभावना भी बन रही हैं।

वृषभ: आज विषम परिस्थिति वाला दिन रहेगा। इसके अलावा आपके अंदर आत्मविश्वास की भावना बढ़ेगी। आज कुछ बड़ा हो सकता है और कुछ अच्छा भी हो सकता है। आज व्यापारियों को लाभ प्राप्ति के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

मिथुन: आज का दिन आनंददायक रहेगा। मनोरंजन के मूड में रहेंगे और मौज करेंगे। आज कोई शौक पूरा हो सकता है। इसके अलावा अपनों को भी थोड़ा समय दें वरना सब कुछ खराब हो सकता है।

कर्क: आज अपने कार्य करते रहे तो लाभ होगा। किसी विरोधी पर ध्यान ना दें। आज कोई भी कार्य आरंभ कर रहे हैं तो उसे पूरा करके ही छोड़े। आज सारा काम आप निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। हो सकता है घर जाकर खुशखबरी मिले।

सिंह: आज के दिन आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं लेकिन आज आपका संतोषी स्वभाव रहने से मन दुखी नही होगा।

कन्या: बड़े सरकारी अधिकारी की मदद से रूका धन प्राप्त हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय आज सामान्य से अधिक उन्नति से चलेगा लेकिन आर्थिक मामले में किसी पर भी भरोसा न करें।

तुला: आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज कार्यों में असफलता मिलने से मन हताशा से भरा रहेगा, जिसके कारण क्रोध अधिक होगा। आज कार्यक्षेत्र में पद व अधिकार बड़े स्तर तक जा सकते हैं।

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ अच्छी बनेगी। इससे प्रमोशन की संभावना बन रही है। आज सेहत भी अच्छी है और जिस काम को काफी समय से करने के बारे में सोच रहे थे वह आज पूरा होगा। आज लाभदायक समय है।

धनु: आज क्रोध बढ़ेगा। इसके कारण परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज धन की आमद तो होगी लेकिन खर्च अधिक होगा जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती हैं।

मकर: कार्यक्षेत्र में अपने कार्य पर फोकस रखें अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। आज अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय होगा। इसके अलावा परिजनों के साथ बैठकर समस्याओं का समाधान निकालना हितकर रहेगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल सफलता मिलने से संतोष होगा लेकिन बैठे बिठाए लाभ पाने की आशा ना रखें। बड़े ऑफिस में अधिकारियों से अनबन नुकसान दायक हो सकती है, क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें।

मीन: आज का दिन आपके अनुकूल रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से खुशी का अनुभव करेंगे। संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में समय लग सकता है। कुछ बहुत अच्छा होने वाला है लेकिन आपको उसके लिए थोड़ा परिश्रम करना पड़ेगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
Next: अपनी आँखों को इस तरह से बनाए और भी खूबसूरत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.