Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

आज के समय में लोग अपने दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करते हैं क्योंकि इससे शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान हो जाता है। तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का यानी 16 अप्रैल का पंचांग। आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, तो जानिए पंचांग।

16 अप्रैल का पंचांग-

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ।

रोहिणी नक्षत्र 11 बजकर 40 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ, सौभाग्य योग सायं 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 06 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : नवरात्र का चौथा व्रत, मां कूष्‍मांडा की पूजा

सूर्योदय का समय 16 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 16 अप्रैल : शाम 06 बजकर 47 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 55 म‍िनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल रात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। अमृत काल रात को 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 5 बजकर 55 मिनट से रात को 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 9 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 म‍िनट से 9 बजे तक गुलिककाल रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 29 म‍िनट से 9 बजकर 21 म‍िनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 47 म‍िनट से 1 बजकर 38 म‍िनट तक। भद्रा अगले दिन सुबह 5 बजकर 55 मिनट से शाम को 6 बजकर 5 मिनट तक।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हरिद्वार में कुंभ के बीच अब तक अखाड़ों के 50 से अधिक संत कोरोना पॉजिटिव, एक की गई जान
Next: 16 अप्रैल का राशिफल: जानिए क्या लिखा है आज माता रानी ने आपके भाग्य में….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.