Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कही यह बात
  • देश
  • बिहार
  • राजनीति

कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कही यह बात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
tejashwi-yadav-72

पटना: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देश भर में कहर ढा रही है. हर दिन हजारों नए केस सामने आ रहे हैं. वहीं, सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है. बिहार में कोरोना घातक रफ़्तार से फैल रहा है. ऐसे में कोरोना के बढ़ते असर के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जो अब तक राज्य सरकार पर हमलावर थे ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है.

उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि कोरोना संकट को एक साल गुजर गया, किन्तु अब तक केंद्र सरकार ने क्या काम किया? क्या केंद्र सरकार का कोई दायित्व नहीं है? अगर नहीं तो वो है ही क्यों? बता दें कि सोमवार को तेजस्वी ने दो ट्वीट किए. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा की, ” कोरोना संकट को एक साल बीत गया पर केंद्र सरकार ने अब तक क्या ठोस कार्य किया? हेल्थ इंफ़्रास्ट्रक्चर को कितनी मजबूती दी? PM केयर्स फंड का कहां सदुपयोग हुआ? आरोग्य सेतु एप कितना कारगर हुआ? टीकाकरण की गति कछुआ चाल क्यों है? वेंटिलेटर,O2, जरूरी दवाओं,बेड और संजीदगी की कमी क्यों है?”

वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा है कि,” जब सरकार को जागना चाहिए था, तब सरकार कोरोना बीमारी को ही नकार रही थी. फिर माना तब नमस्ते ट्रम्प व MP में सरकार बना ताली-थाली बजवा, दीया-बत्ती जलवा रही थी. और जब मामले बढ़े तो गेंद राज्यों के पाले में फेंक दिया. जब केंद्र सरकार का कोई दायित्व ही नहीं है तो है किसलिए? चुनाव के लिए?”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेता आशुतोष राणा पत्नी रेणुका शहाणे समेत पूरा परिवार हुआ कोरोना संक्रमित
Next: कोरोना संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 14 करोड़ के पार, 30 लाख से अधिक मौतें

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.