Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 14 करोड़ के पार, 30 लाख से अधिक मौतें
  • देश
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 14 करोड़ के पार, 30 लाख से अधिक मौतें

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
corona-1

वाशिंगटन,  दुनिया भर में घातक और जानलेवा कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक इस संक्रमण के चपेट में दुनिया भर के 14 करोड़ से अधिक लोग आ चुके हैं वहीं इसके कारण मरने वालों की संख्या 30 लाख से अधिक है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार,  सोमवार सुबह तक वैश्विक संक्रमितों का आंकड़ा 14,11,13,721 हो गया वहीं मरने वालों की संख्या 30,17,412 है।

दुनिया में सबसे बदतर हालात अमेरिका का है जहां अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 31,668,532 और मृतकों का आंकड़ा 567,217 है। संक्रमण के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है यहां अब तक  14,788,109 मामले दर्ज किए गए हैं। 20 लाख से अधिक मामलों में इन देशों के नाम हैं- ब्राजील (13,943,071), फ्रांस (5,350,520), रूस (4,649,044), ब्रिटेन (4,403,060), तुर्की (4,268,447), इटली (3,870,131), स्पेन (3,407,283), जर्मनी (3,155,522), अर्जेंटीना (2,694,014), पोलैंड (2,688,025), कोलंबिया (2,652,947), मेक्सिको (2,305,602) और इरान (2,237,089)।

कोविड संक्रमण के कारण होने वाली मौतों में ब्राजील दूसरे नंबर पर है जहां अब तक 373,335 मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। वहीं 50,000 से अधिक मौत के मामले इन देशों में हैं- मेक्सिको (212,339), भारत (177,150), ब्रिटेन (127,518), इटली (116,927), रूस (103,834), फ्रांस (100,892), जर्मनी (79,979), स्पेन (76,981), कोलंबिया (68,328), ईरान (66,732), पोलैंड (62,032), अर्जेंटीना (59,228), पेरु (56,797) व दक्षिण अफ्रीका (53,736)।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना को लेकर केंद्र सरकार पर तेजस्वी ने साधा निशाना, कही यह बात
Next: इजरायल ने खुद को कोरोना मुक्त किया घोषित, बना ऐसा पहला मुल्क

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.