Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की कोरोना से मौत, नीतीश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनते ही देना पड़ा था त्यागपत्र
  • देश
  • बिहार
  • राजनीति

बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की कोरोना से मौत, नीतीश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनते ही देना पड़ा था त्यागपत्र

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Mewalal-Choudhary-1-620x400

पटना: देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार बेकाबू होती जा रही है। तमाम एहतियात और सख्ती के बीच कोरोना का जानलेवा वायरस लगातार लोगों की जाने लील रहा है। इस बीच बिहार से दुखद खबर आई है। बिहार के पर्व शिक्षा  मंत्री और जेडीयू नेता मेवालाल चौधरी की कोरोना की वजह से मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित होने के बाद से जेडीयू विधायक पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती थे। डॉक्टर मेवालाल चौधरी तारापुर विधान सभा सीट से जेडीयू के विधायक थे।

मेवालाल चौधरी अपने परिवार के पटना में रहते थे। उनके परिवार के लोगों का कहना है कि वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे और इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। घरवालों ने हालत बिगड़ती देख उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। उनके निधन के बाद सियासी गलियारे में शोक की लहर है।

मेवालाल चौधरी के निधन पर  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट किया है कि ‘बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व तारापुर विधायक डॉ मेवालाल चौधरी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवारजनों को सम्बल दें ।’

आपको बता दें कि राजनीति में आने से पहले साल 2015 तक मेवालाल चौधरी भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति थे। साल 2015 में रिटायरमेंट के बाद उन्होंने जेडीयू की सदस्यता ले ली थी। इसके बाद उन्होंने जदयू से टिकट लेकर तारापुर से चुनाव लड़ा और जीत गए। लेकिन चुनाव जीतने के बाद डॉ चौधरी नियुक्ति घोटाले में आरोपी बनाए गए। कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में साल 2017 में दर्ज किया गया था। इस मामले में विधायक ने कोर्ट से अंतरिम जमानत ले ली थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली पुलिस ने 35 कोरोना मरीजों की बचाई जान, 20 ऑक्सीजन सिलेंडर का किया प्रबंध
Next: देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 2 लाख 73 हजार से ज्यादा नए मामले, 1619 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.