Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 2 लाख 73 हजार से ज्यादा नए मामले, 1619 लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए 2 लाख 73 हजार से ज्यादा नए मामले, 1619 लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
pic

नई दिल्‍ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में 2 लाख 73 हजार 810 नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामले 1,50,61,919 पहुंच गए हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,29,53,821 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 1619 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,78,769 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या में देश में लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 19,29,329 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 1,44,178 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

1619 नई मौतों में में महाराष्ट्र के 503, पंजाब के 68, छत्तीसगढ के 170, केरल के 25, कर्नाटक के 81 और तमिलनाडु के 42, दिल्‍ली के 161, हरियाणा के 29, मध्‍य प्रदेश के 66 और यूपी के 127 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 1,78,769 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 60473, पंजाब से 7902, छत्तीसगढ़ से 5908, केरल से 4929, कर्नाटक से 13351, तमिलनाडु से 13113, दिल्ली से 12121, पश्चिम बंगाल से 10568, उत्तर प्रदेश से 9830 और आंध्र प्रदेश से 7410 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के लिए कुल 26,78,94,549 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 13,56,133 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 12,30,007 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 12,38,52,566 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

Post navigation

Previous: बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी की कोरोना से मौत, नीतीश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनते ही देना पड़ा था त्यागपत्र
Next: सीएम तीरथ सिंह रावत ने हड़ताल और आंदोलन पर अपनाया कड़ा रुख, कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्दश

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.