Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वित्त मंत्री ने उद्योग मंडलों के प्रतिनिधियों से इंडस्ट्री और एसोसिएशन से जुड़े मुद्दों पर की वार्ता
  • देश
  • बिजनेस

वित्त मंत्री ने उद्योग मंडलों के प्रतिनिधियों से इंडस्ट्री और एसोसिएशन से जुड़े मुद्दों पर की वार्ता

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को विभिन्न कारोबारी और उद्योग मंडलों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने टेलीफोन पर यह बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने बिजनेस और चैंबर के प्रतिनिधियों से इंडस्ट्री और एसोसिएशन से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श किया। सीतारमण ने ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न स्तरों पर कोविड-19 महामारी से निपट रही है लोगों की जान और आजीविका के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है। 

उन्होंने अपने ट्वीट में साथ ही लिखा है, ”मैंने बिजनेस और चैंबर से जुड़े इन प्रतिनिधियों से बात की। इंडस्ट्री और एसोसिएशन से जुड़े इन मुद्दों पर उनकी राय ली। उन्हें इस बात को लेकर सूचित किया कि भारत सरकार (@PMOIndia) विभिन्न स्तर पर कोविड मैनेजमेंट में जुड़ी है। जीवन और आजीविका के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

वित्त मंत्री ने कोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ उदय कोटक, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) के उदय शंकर, बंगाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के देब मुखर्जी, बैंगलोर चैंबर ऑफ कॉमर्स के टी आर परशुरामन और हीरो मोटो कॉर्प के पवन मुंजाल से बात की।

Spoke on telephone with each of the following business/Chamber leaders. Took their inputs on industry/Association related matters. Informed them that GoI at various levels from @PMOIndia is responding to #Covid management. Working together with states for lives and livelihoods.

— Nirmala Sitharaman (@nsitharaman) April 19, 2021

सीतारमण ने किया आश्वस्त, नहीं लगेगा देशभर में लॉकडाउन

इससे पहले रविवार को सीतारमण ने देश के उद्योग जगत को इस बात को लेकर आश्वस्त किया कि इस बार देशव्यापी लॉकडाउन नहीं लगेगा। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस की दूसरी लहर में देशभर में इस बार भी लॉकडाउन लगाए जाने की अटकलें लगायी जा रही हैं। इससे एक बार फिर अनिश्चितता का माहौल पैदा हो रहा है। इसी वजह से वित्त मंत्री की ओर से यह बयान आया है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुंह के छालों को ना करे नजरअंदाज, हो सकता है मुंह का कैंसर
Next: DC के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- टीम की कप्तानी करने में अब मजा आने लगा है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.