Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • DC के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- टीम की कप्तानी करने में अब मजा आने लगा है
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

DC के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा- टीम की कप्तानी करने में अब मजा आने लगा है

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Rishabh-Pant-DC

नई दिल्ली: IPL 2021 में कल दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को छह विकेट से मात दे दी. पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली ने महज 18.2 ओवरों में ही चार विकेट खोकर आसानी से ये टारगेट हासिल कर लिया. मैच के बाद DC के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें अब टीम की कप्तानी करने में मजा आने लगा है. पंत को श्रेयस अय्यर के स्थान पर दिल्ली का कप्तान बनाया गया था. अय्यर चोट के कारण इस साल के IPL से बाहर हो गए थे.

मैच के बाद पंत ने कहा कि, “मैंने अब अपनी कप्तानी को इंजॉय करना आरंभ कर दिया है.” साथ ही उन्होंने कहा कि, “मैं अपनी कप्तानी दौरान मैदान पर माहौल हल्का रखना पसंद करता हूं, ताकि किसी भी प्लेयर को दबाव ना महसूस हो और वो खेल का मजा लेने के साथ ही मिले हुए मौकों का बेहतर लाभ उठा सकें.” साथ ही ऋषभ पंत ने ओपनिंग बैट्समैन शिखर धवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि, “शिखर के अनुभव से आप काफी कुछ सीख सकते हैं और उन्होंने टीम की जीत में जो योगदान दिया है वो काबिलेतारीफ है. आप उनसे किसी भी चीज के संबंध में बात कर सकते हैं. फिर चाहे वो फील्डिंग सेट करने की बात हो या कोई और मुद्दा.”

अपने गेंदबाजों को क्रेडिट देते हुए पंत ने कहा कि, “पंजाब की टीम ने बेहतरीन शुरुआत कि जिसके कारण हम दबाव में थे. विकेट से भी हमारे गेंदबाजों को अधिक मदद नहीं मिल रही थी. हमारे गेंदबाजों ने पंजाब की पारी के अंत में शानदार गेंदबाजी की और उन्हें 195 के स्कोर पर रोक दिया.”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: वित्त मंत्री ने उद्योग मंडलों के प्रतिनिधियों से इंडस्ट्री और एसोसिएशन से जुड़े मुद्दों पर की वार्ता
Next: IPL 2021: आज CSK का RR से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानें क्या Lungi Ngidi को मिलेगा मौका

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.