Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मनमोहन सिंह की सेहत का हाल जानने पहुंचे डॉ हर्षवर्धन, डॉक्टरों की टीम से की बातचीत
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

मनमोहन सिंह की सेहत का हाल जानने पहुंचे डॉ हर्षवर्धन, डॉक्टरों की टीम से की बातचीत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Harsh-Vardhan

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह की सेहत का हाल जानने AIIMS पहुंचे. वहां जाकर उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से बातचीत की और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत पर चर्चा की. जिसके बाद डॉ हर्षवर्धन ने कहा अब हालत स्थिर है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “अब पूर्व पीएम की हालत स्थिर है. उन्हें अस्पताल में अच्छी सुविधा दी जा रही है और उनकी देखरेख भी अच्छे से की जा रही है.हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.”

दरअसल पूर्व पीएम और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार को उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है. हालांकि, राहत की बात यह है कि मनमोहन सिंह कोरोना का टीका लगवा चुके हैं और इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह आसानी से कोरोना को मात दे पाएंगे. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर ने 4 मार्च को AIIMS जाकर कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी.

सूत्रों ने बताया है कि मनमोहन सिंह को हल्का बुखार है और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं. गत वर्ष नई दवा की वजह से रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था. कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ समेत इन जिलों में डलेंगे आज वोट सुरक्षा व्यवस्था के है पुख्ता इंतजाम
Next: बेटी वामिका को सबसे छुपाती नजर आईं अनुष्का, यूजर्स ने किया कॉमेंट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.