Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो लाख 59 हजार मिले अधिक मामले, 1761 लोगों की हुई मौत
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो लाख 59 हजार मिले अधिक मामले, 1761 लोगों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (6)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के दो लाख 59 हजार 170 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं कल 1761 लोगों की मौत हो गई, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं. देश में अब एक्टिव केस की कुल संख्या बढ़कर 20 लाख 31 हजार 977 हो गई है. जानिए आज के ताजा आंकड़े क्या हैं.

ताजा स्थिति

  1. कुल मामले- एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 89
  2. कुल रिकवरी- एक करोड़ 31 लाख आठ हजार 582
  3. कुल मौत- एक लाख 80 हजार 530
  4. कुल एक्टिव केस- बीस लाख 31 हजार 977
  5. कुल टीकाकरण- 12 करोड़ 71 लाख 29 हजार 113

आज वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 26 करोड़ 94 लाख 14 हजार 35 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15 लाख19 हजार 486 सैंपल कल टेस्ट किए गए.  इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक करेंगे. देश में एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी.

दिल्ली में आए 23 हजार 686 नए मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 23 हजार 686 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कल 21 हजार 500 लोग ठीक भी हुए. हालांकि कल इस वायरस से 240 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद अबतक 12 हजार 361 लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली में फिलहाल 76 हजार 887 लोगों का इलाज चल रहा है.

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने सिंगिंग में किया डेब्यू, इस मूवी का सॉंग रिलीज
Next: सीएम तीरथ सिंह रावत ने दूसरे राज्यों से में आने वाले लोगों को RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट के बिना आने पर लगाई रोक

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.