Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीएम तीरथ सिंह रावत ने दूसरे राज्यों से में आने वाले लोगों को RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट के बिना आने पर लगाई रोक
  • उत्तराखंड
  • देश

सीएम तीरथ सिंह रावत ने दूसरे राज्यों से में आने वाले लोगों को RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट के बिना आने पर लगाई रोक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में आने वाले दूसरे राज्यों के लोगों को आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना अनुमति न दी जाए। उत्तराखंड वापस आने वाले प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए पिछली बार के पोर्टल को दोबारा एक्टिव किया जाए। घर लौटने पर प्रवासियों के लिए होम क्वारंटाइन अनिवार्य किया जाए।  उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं जाए। कहा कि कोविड सेंटरों को सुदृढ़ किया जाए। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए कोरोना जांच में तेजी लाई जाए।  

सीएम तीरथ ने राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग में प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन पूरी सख्ती से कराया जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर जिले में कोविड केयर सेंटरों को मजबूत किया जाए। सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद किया जाए। राज्य की सीमाओं पर पूरी गंभीरता से जांच की जाए।

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना के कुल नये केस 2160 मिले। 24 मरीजों की मौत भी हुई। मौत का कुल आंकड़ा 1892 पहुंच गया है। एक्टिव केस 18864 पहुंच गए हैं। राज्य में 532 मरीज ठीक भी हुए। संक्रमण दर अब 3.75 प्रतिशत और रिकवरी दर 81.54 प्रतिशत पहुंच गई है। राज्य में कोरोना के कुल केस 126193 पहुंच गए हैं। 102899 मरीज ठीक भी हो गए हैं। राज्य में सोमवार को 28170 केस निगेटिव मिले। 36023 केस जांच को भेजे गए। अभी भी 25743 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सोमवार को 79 केस अल्मोड़ा, सात बागेश्वर, 22 चमोली, 15 चंपावत, 649 देहरादून, 461 हरिद्वार, 322 नैनीताल, 114 पौड़ी, चार पिथौरागढ़, 32 रुद्रप्रयाग, 142 टिहरी, 224 यूएसनगर, 89 उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए। कुल कंटेनमेंट जोन 90 पहुंच गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के दो लाख 59 हजार मिले अधिक मामले, 1761 लोगों की हुई मौत
Next: संक्रमण को लेकर UK सरकार ने किया दावा, कहा- कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.