Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मालदीव वेकेशन पर जाने वाले सेलेब्स पर भड़कीं एक्ट्रेस श्रुति हासन, दी ये सलाह
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

मालदीव वेकेशन पर जाने वाले सेलेब्स पर भड़कीं एक्ट्रेस श्रुति हासन, दी ये सलाह

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

देश मे कोरोना वायरस महमारी के बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स मालदीव में वेकेशन सेलिब्रेट करके आए और अब भी कई सेलेब्स मालदीव में हैं. ये सेलेब्स सोशल मीडिया पर भी अपने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं और ये तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहे हैं. लेकिन अब इन सेलेब्स का विरोध होना शुरू हो रहा है.

कोरोना वायरस महामारी के बीच मालदीव और गोवा जैसी जगह पर जाना और इसके साथ तस्वीरें करने पर पहले देश की दिग्गज लेखिका शोभा डे ने आलोचना की. अब एक्ट्रेस श्रुति हासन ने भी इन सेलेब्स की आलोचना करते हुए नाराजगी जाहिर की है. इतना ही नहीं इन सेलेब्स को उन्होंने नसीहत भी दे डाली है.

श्रुति हासन ने द क्विंट को दिए इंटरव्यू में देश में बढ़ती कोरोना वायरस महमारी पर चिंता जाहिर की है. इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स के मालदीव और गोवा जैसी जगहों पर वेकेशन पर जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि वह किसी को जज नहीं करना चाहती हैं, लेकिन देश में फैली महामारी और ऐसे दुखद माहौल में छुट्टियां मनाने के लिए जाना ‘असंवेदनशील’ है.

मुश्किल वक्त में एन्जॉय करना 

श्रुति हासन ने कहा,”मुझे खुशी है कि उन्होंने छुट्टियां मनाईं, उनके पास  इसका अधिकार है. लेकिन मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि ये ऐसा वक्त नहीं है कि आप बिना मास्क के पूल जाएं. समुद्र किनारे मस्ती करें. ये सभी के लिए मुश्किल वक्त है और कुछ लोगों के ये बहुत ही कठिन परिस्थितियां हैं. “

प्रिविलेज का दिखाबा ना करें

श्रुति हासन ने आगे कहा, “मेरा मानना है कि आपके पास जो प्रिविलेज हैं, इसके लिए आपको लोगों का आभारी होना चाहिए ना कि सुविधाओं का लोगों के सामने दिखावा करना चाहिए.” उन्होंने ये भी बताया कि कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद उनके दोस्त और कई लोग बेपरवाह होकर प्लानिंग कर रहे थे लेकिन उन्होंने उन्हें मना किया. उनके मना करने पर लोग उन्हें पागल भी कहते थे.

Post navigation

Previous: केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए बनाए 20 कंट्रोल रूम, ई-मेल, वाट्सएप या फोन से बताई जा सकेगी समस्या
Next: हिना खान पिता के निधन की खबर मिलते ही लौटीं मुंबई, एयरपोर्ट पर इस तरह छुपाया अपना दर्द

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.