Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हिना खान पिता के निधन की खबर मिलते ही लौटीं मुंबई, एयरपोर्ट पर इस तरह छुपाया अपना दर्द
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

हिना खान पिता के निधन की खबर मिलते ही लौटीं मुंबई, एयरपोर्ट पर इस तरह छुपाया अपना दर्द

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

मुंबई। टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) पिता के निधन की खबर सुनकर मुंबई वापस लौट आई हैं। बीते दिन एक्ट्रेस के पिता का कार्डियक अरेस्ट की वजह से देहांत हो गया। इस खबर ने हिना खान को पूरी तरह तोड़ दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां वो काफी मायूस नजर आईं।

दरअसल, एक्ट्रेस हिना खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के शूट के सिलसिले में मुंबई से बाहर थीं। इस दौरान उन्हें अपने पिता के गुजर जाने की दुखभरी खबर मिली। जिसे सुनकर एक्ट्रेस सबकुछ छोड़ मुंबई लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हिना ने खुद को पूरी तरह कवर कर रखा था। एक्ट्रेस ने ब्लू और व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था। साथ ही स्काई ब्लू कलर की डेनिम जैकेट भी कैरी की हुई थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लैक गॉगल्स लगाकर अपनी आंखों को छुपाया था।     View this post on Instagram           

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हिना खान के पिता के निधन की खबर मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने दी थी। हालांकि अबतक इस खबर पर हिना के परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, हिना खान अपने पिता के कितने करीब थी। इसका नजारा पिछले लॉकडाउन के दौरान देखने को मिल चुका है। एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान पिता संग कई फनी वीडियोज पोस्ट किए थे।

आपको बता दें कि, हिना खान एक ट्रडिशनल कश्मीरी फैमिली से आती हैं। शुरु में उनका एक्टर बनना उनका परिवार में किसी को भी पसंद नहीं था। लेकिन बाद में सभी ने उन्हें खूब सपोर्ट किया। हिना खान ने दो दिन पहले ही शाहीर शेख के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की जानकारी दी थी। जिसे देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मालदीव वेकेशन पर जाने वाले सेलेब्स पर भड़कीं एक्ट्रेस श्रुति हासन, दी ये सलाह
Next: उत्तर प्रदेश भाजपा नेता हनुमान मिश्र का लखनऊ के अस्पताल में निधन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.