Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में 24 घंटे में कोरोना करीब 3 लाख नए केस, 2023 लोगों की हुई मौत
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में 24 घंटे में कोरोना करीब 3 लाख नए केस, 2023 लोगों की हुई मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
देश में 24 घंटे में कोरोना करीब 3 लाख नए केस, 2023 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है। फिलहाल इसमें कमी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। संक्रमण के नए मामले बेहद तेज गति से तो बढ़ ही रहे हैं, इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में भी बेहिसाब इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 2.95 लाख से अधिक नए मामले आए हैं और इस दौरान 2 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। ज्यादातर नए मामले 10 राज्यों में ही पाए गए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सबसे ज्यादा इन्हीं राज्यों में नए मामले पाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 2023 लोगों की मौत हुई है और 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,32,76,039 पहुंच गई है। हालांकि, रिकॉर्ड मौतों के बावजूद मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.17 फीसद पर है।

मंगलवार को 16 लाख से ज्यादा टेस्ट

कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में युद्ध स्तर पर लोगों की जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में मंगलवार को 16 लाख 39 हजार 357 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक देश में कुल 27 करोड़ 10 लाख 53 हजार 392 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में अब तक टीकाकरण अभियान में 13 करोड़ से ज्यादा लगाये गए टीके, जानिए कहां लगे सबसे ज्यादा टीके
Next: दिल्ली के अस्पतालों में चंद घंटों की बची ऑक्सीजन, खत्म होने का सता रहा डर, ऑक्सीजन पहुंचाने की कवायद तेज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.