Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में अब तक टीकाकरण अभियान में 13 करोड़ से ज्यादा लगाये गए टीके, जानिए कहां लगे सबसे ज्यादा टीके
  • देश
  • स्वास्थ्य

देश में अब तक टीकाकरण अभियान में 13 करोड़ से ज्यादा लगाये गए टीके, जानिए कहां लगे सबसे ज्यादा टीके

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
_112169821_whatsubject

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान में देश में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं. इनमें से करीब 30 लाख टीके मंगलवार को लगाए गए. 11 करोड़ 16 लाख 45 हजार 892 लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि एक करोड़ 84 लाख 73 हजार 418 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है.

देश में अबतक सबसे ज्यादा टीके महाराष्ट्र में लगे हैं. यहां एक करोड़ 29 लाख खुराक दी जा चुकी है. इसके बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में क्रमश: 1.08 करोड़, 1.11 करोड़, 1.14 करोड़ सबसे ज्यादा खुराक दी गई हैं.

टीकाकरण अभियान की तेज होगी रफ्तार
भारत में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार अगले महीने से दोगुना हो सकती है. क्योंकि केंद्र सरकार ने एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाने की अनुमति दे दी है. अभी फिलहाल सिर्फ 45 साल से ऊपर के लोगों को ही टीका लगाया जा रहा है. वहीं देश में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 21 लाख से ज्यादा हो गई है. कई राज्यों ने आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का विकल्प चुना है.

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ‘तूफान’ बनकर आई है. हालांकि उन्होंने राज्यों को यह भी सलाह दी कि कोरोना से मुकाबले के लिए लॉकडाउन का इस्तेमाल ‘अंतिम विकल्प’ के रूप में किया जाए.

अगले महीने भारत बायोटेक तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करेगी
देश में टीकाकरण अभियान को समर्थन देने के लिए भारत बायोटेक अगले महीने कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सिन’ की तीन करोड़ खुराक का उत्पादन करेगी. मार्च में कंपनी ने कोवैक्सिन की 1.5 करोड़ खुराक का उत्पादन किया था. वैक्सीन विनिर्माता ने बयान में कहा कि उसने कोवैक्सिन की सालाना उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 70 करोड़ खुराक कर लिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किए नए दिशा- निर्देश
Next: देश में 24 घंटे में कोरोना करीब 3 लाख नए केस, 2023 लोगों की हुई मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.