Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली के अस्पतालों में चंद घंटों की बची ऑक्सीजन, खत्म होने का सता रहा डर, ऑक्सीजन पहुंचाने की कवायद तेज
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

दिल्ली के अस्पतालों में चंद घंटों की बची ऑक्सीजन, खत्म होने का सता रहा डर, ऑक्सीजन पहुंचाने की कवायद तेज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

नई दिल्ली, दिल्ली पर आज की दिन बहुत ही भारी है। दिल्ली के अस्पतालों में अब चंद घंटों का ऑक्सीजन बचा है। यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने का डर सता रहा है। अगर समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचा तो यहां हाहाकार मच सकता है। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए एक-एक मिनट भारी है। हालांकि यहां के अस्पतालों में वक्त रहते ऑक्सीजन पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है और ऑक्सीजन पहुंचने भी लगा है।

दिल्ली सरकार की अपील पर केंद्र सरकार यहां के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।  दिल्ली सरकार की मांग के बीच अब ऑक्सीजन की बड़ी खेप दिल्ली पहुंच चुकी है। इस बात की पुष्टि केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव कि मानें तो दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर ऑक्सीजन की खेप पहुंच चुकी है जिसे 16 ट्रकों में भरकर अस्पतालों को सप्लाई किया जाएगा। एक ट्रक की क्षमता 20 हजार किलो ऑक्सीजन की है। इसे सप्लाई करने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को दी गई है।

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रात के करीब 10 बजे केंद्र सरकार से कहा कि बड़े संकट को टालने के लिए ऑक्सीजन सप्लाई की जाए। सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा कि जीटीबी अस्पताल में ऑक्सीजन की भारी कमी है।  ऑक्सीजन चार घंटे से ज्यादा नहीं चलेगी. 500 से ज्यादा कोरोना मरीज़ ऑक्सीजन पर हैं। प्लीज़ हेल्प पीयूष गोयल।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का गंभीर संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर केंद्र से आग्रह करता हूं कि दिल्ली को जल्द से जल्द ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए. कुछ अस्पतालों में कुछ घंटे के लिए ही ऑक्सीजन बची हुई है।

Serious oxygen crisis persists in Delhi. I again urge centre to urgently provide oxygen to Delhi. Some hospitals are left with just a few hours of oxygen.

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 20, 2021

वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन अस्पतालों की लिस्ट जारी की जिनमें ऑक्सीजन की कमी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अधिकतर अस्पतालों में केवल अगले 8 से 12 घंटे के लिए ही ऑक्सीजन उपलब्ध है।

ऑक्सिजन को लेकर सब अस्पतालों से SOS फ़ोन आ रहे हैं. सप्लाई करने वाले लोगों को अलग अलग राज्यों में रोक दिया जा रहा है.

ऑक्सिजन की सप्लाई को लेकर राज्यों के बीच जंगलराज न हो, इसके लिए केंद्र सरकार को बेहद संवेदनशील और सक्रिय रहना होगा.

— Manish Sisodia (@msisodia) April 20, 2021

दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी अब कुछ घंटे की ही ऑक्सीजन बची है। इनमें मैक्स हॉस्पिटल और गंगा राम हॉस्पिटल शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उनकी ऑक्सीजन की आपूर्ति कुछ घंटों तक ही चल सकेगी। मैक्स अस्पताल ने कहा है कि ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित हो गई है और इसमें केवल छह से 12 घंटे ऑक्सीजन बची है। वहीं, गंगा राम अस्पताल ने कहा कि उनकी आपूर्ति लगभग आठ घंटे ही चलेगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को 28,395 कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई थी।  यह एक दिन में आने वाला सबसे बड़ा आंकड़ा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 24 घंटे में कोरोना करीब 3 लाख नए केस, 2023 लोगों की हुई मौत
Next: महाराष्ट्र सरकार आज लगा सकती है राज्य में कम्पलीट लॉकडाउन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.