Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • असम में भी 18 से 45 उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगेगी मुफ्त
  • देश
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

असम में भी 18 से 45 उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगेगी मुफ्त

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
vaccine-corona-1

गुवाहाटी: पूरे देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच मंगलवार को असम सरकार ने कहा कि वो 18 से 45 वर्ष से सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाएगी। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गत वर्ष असम आरोग्य निधि में इकट्ठा किए गए फंड का इस्तेमाल वैक्सीन को खरीदने के लिए किया जाएगा। साथ ही कहा कि हमने आज भारत बायोटेक को 1 करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है।

हालांकि असम से पहले यूपी की योगी सरकार भी अपने राज्य में 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का ऐलान कर चुकी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य के मंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग कर इस बात का ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि 1 मई से उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को सरकार मुफ्त वैक्सीन लगाएगी। इस दौरान सभी मंत्रियों ने पीएम मोदी को 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण आरंभ करने के लिए बधाई दी।

सीएम योगी ने कहा कि हमने 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों का फ्री टीकाकरण कराने का फैसला किया है। राज्य सरकार टीकाकरण कार्यक्रम को अपने संसाधनों से आगे बढ़ाएगी। सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना की इस लहर में भी जीवन और आजीविका दोनों को बचाने के टारगेट के साथ काम कर रही है। सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिले में कोरोना इलाज की स्थिति पर नजर रखें और स्थानीय प्रशासन का मार्गदर्शन करें।

Post navigation

Previous: लखनऊ समेत अन्य महानगरों में ऑक्सीजन का आपातकाल, प्राइवेट अस्पताल में भी भारी कमी
Next: 21 अप्रैल का राशिफल:- जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.