Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 21 अप्रैल का राशिफल:- जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल
  • देश
  • धर्म

21 अप्रैल का राशिफल:- जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन, पढ़िए अपना राशिफल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
Horoscope

21 अप्रैल 2021 का राशिफल:-

मेष राशि:- आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के क्षेत्र में सुधार होगा और आय के नए-नए अवसर भी मिलेंगे। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आपका कोई रुका हुआ काम बनने की भरपूर संभावना है, जिससे मन में आनंद होगा। आज आपकी अपने किसी परिचित से भेट भी हो सकती है, जिससे आपके बिजनेस को लाभ होगा। संतान पक्ष से आज कोई आशा जनक समाचार मिल सकता है, जिससे मन में बहुत कम होगा। आज आपका सामाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिख रहा है, जिससे आपकी ख्याति चारो ओर फैलेगी।

वृष राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। लोगों से जन समर्थन भी प्राप्त होगा। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। सायंकाल के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने से आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के जरूरी कार्य आज किसी बड़े अधिकारी की मदद से कार्य पूरे होंगे। आज आपकी माता जी के स्वासथ्य मे गिरावट आ सकती है, उनका ध्यान रखें।

मिथुन राशि:- आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आपके कार्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, यदि ऐसा हुआ, तो आपके कार्य समय से पूरे नहीं होंगे। छात्रों को शिक्षा में किसी प्रतियोगिता में आज सफलता मिलने से मन में हर्ष होगा। प्रेम जीवन में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान मिलेगा। सायंकाल का समय आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर भी प्राप्त होगा। आज परिवार में आप के ऊपर कोई आरोप लग सकता है, जिससे परिवार के लोगों के बीच में गलतफहमी पड़ सकती है।

कर्क  राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। अजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज सफलता प्राप्त होगी। नए नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में आपको बुद्धि व विवेक से काम लें अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखा न करें और उनके सभी कार्य सिद्ध होंगी। व्यापार के लिए यात्रा करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन व शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्य सभी कार्य सफल होंगे। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे।

सिंह राशि:- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको परिजनों की मदद से आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। यदि आप कोई पार्ट टाइम जॉब करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। घर का वातावरण मिलाजुला रहेगा। परिवार के सभी सदस्य अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। आपके भाई की मदद से आज आपके सभी जरूरी कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलता दायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यापार के लिए आज छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ होगा। आज आप अपने दिन की रोजमर्रा की सभी जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवन साथी आपके पारिवारिक बिजनेस में आपका हाथ बता सकते हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और बाहर का खान पीन से परहेज रखें।

तुला राशि:- आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन सायंकाल के समय उसमें सुधार हो जाएगा। घर परिवार में आज कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे परिवार के सदस्यों की खुशियां बढेंगी। बिजनेस में आपको अपनी माता के पिताजी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कुछ तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज मित्रों के साथ  पास व दूर की यात्रा पर जाने का प्रश्न प्रबल हो सकता है। किसी प्रयोजन की मदद से यदि कोई लंबे समय से लेनदेन की समस्या चली आ रही थी, तो आज हल हो सकती है। आपको कहीं से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिससे आप परिवार के सदस्यों की सभी आवश्यकता की पूर्ति करेंगे।

वृश्चिक राशि:- आज स्वास्थ्य के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी अपनी किसी कमजोरी को लेकर आप चिंतित नजर आएंगे। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो भविष्य में संकट आ सकता है। भाइयों के जातकों के लिए आज विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। जीवन साथी के साथ आज भविष्य की योजनाएं बनेगी। यदि आज आप अपने घरेलू कामों को टालने की कोशिश करेंगे, तो आज आपकी माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं, इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करें। संतान की पढ़ाई में आ रही चिंता आज खत्म होगी।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके व्यापार में वृद्धि तो होगी, लेकिन आर्थिक लाभ ना होने से आगे के सभी कार्य प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए नीति बनाकर कार्य करें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के पास यदि आपका उधार दिया हुआ धन है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है और शासन प्रशासन से भी गठजोड़ का भरपूर लाभ मिलेगा। सायंकाल के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए दूसरों के भरोसे ना बैठे, नहीं तो निराशा हाथ लग सकती है। आज आपके परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन बुजुर्ग आपके खर्चीली प्रवृत्ति से थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर राशि:- आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आ सकता है क्योंकि कोई भी कार्य आपका आज बिना भागदौड़ के किए पूरा नहीं हो पाएगा, इसलिए मेहनत करते रहें। पारिवारिक वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांतिपूर्ण रहेगा। आज आपको अपने माता-पिता जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और कहीं जाने से पहले अपनी सुरक्षा का पूरा इंतजाम करके जाएं। सायंकाल के समय किसी वाद विवाद में ना पड़ें। पारिवारिक आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और आजीविका के क्षेत्र में चल रहे, नए प्रयास फलीभूत होंगे। व्यापार मे जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।

कुंभ राशि:- आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और विदेश में नौकरी कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत होगी और रिश्ते में भी मजबूती आएगी। सायंकाल का समय आप अपने परिवार के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं। आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई दिखेगी, लेकिन यदि आप इसका सही जगह उपयोग करेंगे, तो भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। आज कोई बुरी खबर सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। यदि किसी रिश्तेदारी  से आज लेनदेन करना पड़े, तो सावधान रहें, नहीं तो भविष्य में संबंध खराब हो सकते हैं। यदि संतान के विवाह के लिए आज कोई प्रस्ताव आता है, तो उसे स्वीकार कर सकते हैं। व्यापार के लिए आज भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे बदन दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भविष्य के लिए बचत की योजनाओं पर भी निवेश करने में सफल रहेंगे। आज आप बाहर में क्षेत्रों की यात्रा में अपने कार्यों पर भी धन खर्च कर सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: असम में भी 18 से 45 उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगेगी मुफ्त
Next: बिहार के मधुबनी में मंदिर में दो साधुओं की गला काटकर की निर्मम हत्या, शव को भूसे से ढक दिया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.