Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CPIM महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष की कोरोना संक्रमण से निधन
  • देश
  • राज्य

CPIM महासचिव सीताराम येचुरी के बेटे आशीष की कोरोना संक्रमण से निधन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

नई दिल्ली: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) (CPIM) के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट करते हुए बताया है कि उनके बड़े बेटे आशीष येचुरी का गुरुवार सुबह निधन हो गया है. सीताराम ने कहा है कि आशीष कोरोना से संक्रमित थे. अपने ट्वीट में येचुरी ने डॉक्टरों, नर्सों, फ्रंटलाइन के स्वास्थ्य कर्मियों और सफ़ाई कर्मचारियों को धन्यवाद कहा है, जिन्होंने बेटे की सेहत को ठीक करने की जी तोड़ कोशिश की.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 9 जून को आशीष 35 वर्ष के होने वाले थे. उनका उपचार गुड़गाँव के मेदांता अस्पताल में चल रहा था और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था. आशीष के परिवार वालों के मुताबिक, गुरुवार सुबह 5.30 बजे दो हफ़्तों के संघर्ष के बाद उनका देहांत हो गया. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए आशीष की मौत पर दुख व्यक्त किया है. अपने बयान में पार्टी ने कहा है कि, ”सीताराम येचुरी और इंद्राणी मजूमदार के बेटे आशीष येचुरी के देहांत से हम लोग बेहद दुखी हैं. पोलित ब्यूरो सीताराम और इंद्राणी, आशीष की पत्नी स्वाति और उनकी बहन अखिला के साथ खड़ी है.”

वहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर आशीष की मौत पर दुख प्रकट किया है. अपने ट्वीट में शशि थरूर ने लिखा है कि, ”यह विचलित करने वाली ख़बर है. इससे बड़ा नुक़सान और कुछ नहीं हो सकता. इस दुख की घड़ी में आपको शक्ति मिले. मेरी पूरी संवेदना आपके साथ है.”

Post navigation

Previous: इस दिन बिहार में संपत्ति स्वामित्व योजना शुरू करेंगे पीएम मोदी, जानिए क्या होगा लाभ
Next: दूसरी लहर के बीच राहत देने वाली खबर, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- पिछली बार के पीक से दोगुना है…..

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.