Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राशिद खान ने किया दावा- ये खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए बनेगा प्रोपर ऑलराउंडर
  • खेल
  • देश

राशिद खान ने किया दावा- ये खिलाड़ी भविष्य में भारत के लिए बनेगा प्रोपर ऑलराउंडर

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (18)

चेन्नई, IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान का मानना है कि अभिषेक शर्मा भविष्य में भारत के लिए एक प्रोपर ऑलराउंडर बन जाएंगे। खलील अहमद और अभिषेक शर्मा के एक शानदार गेंदबाजी प्रयास ने बुधवार को यहां चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबद के लिए 19.4 ओवर में पंजाब किंग्स को 120 रनों पर रोक दिया। इसके बाद राशिद खान ने अभिषेक शर्मा की तारीफ की है।

जॉनी बेयरेस्टो और डेविड वार्नर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने एक विकेट खोकर 121 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद आइपीएल की वेबसाइट पर जारी वीडियो में राशिद खान ने अभिषेक शर्मा से कहा, “आप भविष्य में भारत के लिए एक प्रोपर ऑलराउंडर बन जाएंगे जो अपनी टीम के लिए बहुत सारे मैच खेलेंगे और जीतेंगे। आपमें बहुत क्षमता है। अगर आप कड़ी मेहनत करेंगे, तो आपको सफलता मिलेगी।”

वहीं, अपने प्रदर्शन पर राशिद खान से अभिषेक शर्मा ने कहा, “मैं गेंदबाजी का भरपूर अभ्यास कर रहा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले जब हम अपने पड़ाव में थे, तो कप्तान डेविड वार्नर ने मुझसे कहा कि आप पहले ओवर में गेंदबाजी करने जा रहे हैं। मैंने इसे अच्छी तरह से नहीं सुना, इसलिए एक बार फिर इसकी पुष्टि की। मैंने आपसे इस भूमिका के बारे में बहुत कुछ पूछा, मुझे हमारी टीम के लिए काम करने का भी भरोसा था।”

उन्होंने आगे बताया, “लॉकडाउन के दौरान, हम घर पर थे। मेरे पिता मेरे बचपन के कोच हैं, वह बाएं हाथ के स्पिनर थे इसलिए मैंने लॉकडाउन के दौरान उनसे बहुत कुछ सीखा है। स्लाइडर जैसा वेरिएशन, मैंने उनसे सीखा है। मुझे मैच में इसे लागू करने का भरोसा था। मुझे लगता है कि मैं इस गेंद को खेल के किसी भी स्तर पर खेल सकता हूं।” 4 ओवर में अभिषेक शर्मा ने 24 रन दिए और 2 महत्वपूर्ण विकेट टीम के लिए हासिल किए।

Post navigation

Previous: IPL 2021: आज राजस्थान का RCB से होगा मुकाबला, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन
Next: उत्तर प्रदेश में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए योगी सरकार का बड़ा फैसला पीड़ित कर्मियों को 28 दिन की पेड लीव का दिया आदेश

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.